Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ANI समेत कई संस्थानों के मीडियाकर्मियों पर जामिया में हमले से पत्रकार संगठनों में आक्रोश

नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों के आंदोलन को कवर करने गए साथी पत्रकार ANI के वीडियो जर्नलिस्ट वसीम ज़ैदी और रिपोर्टर धनेश पर हमला किया गया. नवोदय टाइम्स के फोटो जर्नलिस्ट नीरज कुमार के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उनका कैमरा भी छीन लिया गया. इस संबंध में उन्होंने लोकल थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ ऐसे दुर्व्यवहार कोई सभ्य समाज नहीं सहन करेगा. प्रशासन को जाँच कर दोषियों के विरुद्ध त्वरित करवाई करनी चाहिए.

कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार संघ के संगठन सचिव एच बी मदन गौड़ा ने दोषियों की 72 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की है.

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की उपाध्यक्ष तमिलनाडु की वरिष्ठ पत्रकार आर चंद्रिका ने केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है, साथ ही दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मोहन झा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक ने कहा है कि जब देश की राजधानी में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं तो फिर कस्बाई पत्रकारों की सुरक्षा को समझा जा सकता है. उन्होंने राष्ट्रपति से महाराष्ट्र विधानसभा द्वारा पारित पत्रकार सुरक्षा कानून को देश भर में लागू करने की अपील की है.

झारखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने घटना में शामिल सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के महासचिव गिरधर शर्मा ने पत्रकारों पर हमला करने वालों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुये पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन