Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मजीठिया क्रांतिकारी पत्रकार शशिकांत सिंह को पितृ शोक

मुंबई : न्यूज़ पेपर एम्प्लॉयज यूनियन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मुम्बई के यशोभूमि हिंदी दैनिक के उपसंपादक शशिकांत सिंह के पिता श्री रामलोचन सिंह का आज शुक्रवार को वाराणसी के शास्त्रीनगर, सिगरा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 87 साल के थे।

श्रीरामलोचन सिंह मुम्बई के भांडुप स्थित सिएट टायर कंपनी में लंबे समय तक मजदूर यूनियन के लीडर थे। वे समाजसेवी भी थे। वे मूलतः चंदौली के धानापुर के अमरा ग्रांम के रहने वाले थे।

वे अपने पीछे पत्नी गुलबास देवी, बेटी शशिकला सिंह,नंदा सिंह, बेटे शशिकांत सिंह, शिवाकांत सिंह, भतीजे कन्हैया सिंह, दरोगा सिंह, पदपंकज सिंह, सुधीर सिंह, और नाती शशांक सिंह, चंचल सिंह, संतोष सिंह, सुशील सिंह, बहू इंदु सिंह, रेखा सिंह, नातिन सुमन सिंह, निष्ठा सिंह, सिमरन सिंह दामाद एसपी सिंह और चंद्रजीत सिंह आदि सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर मुम्बई और वाराणसी के पत्रकारों में शोक की लहर है। मजीठिया वेज बोर्ड की लड़ाई लड़ने के लिए देश भर के पत्रकारों के लिए एक प्रतीक बने शशिकांत सिंह को लोग लगातार फोन कर शोक संदेश प्रेषित कर रहे हैं.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Pragnesh parekh

    December 22, 2019 at 6:40 pm

    ️ शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन