Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आउटपुट हेड लड़कियों को डरा कर ‘काबू’ करने के लिए अफजल को टार्चर करता था!

अजय आजाद की करतूतों के खिलाफ एक लड़की द्वारा की गई लिखित कंप्लेन का वो पेज जिसमें लड़कियों को डराकर दबाव में लेने के लिए अफजल को नौकरी से हटाने की बात कही गई है
यौन उत्पीड़न का आरोपी अजय आजाद

MD Afzal Bin Sohail : इस शख्स का नाम है, अजय आजाद TV9 भारतवर्ष में संपादक के पद पर था। इसने अपने पावर का इस्तेमाल कर कितनी लड़कियों को परेशान किया। इसी वजह से कई ने तो रिजाइन कर दिया।

जो लड़कियां इनकी बात नहीं मानती उसे या तो नाइट में डाल देता या फिर बहुत टॉर्चर करता।

मैं खुद गवाह हूं और मैंने अपनी आंखों से कई मैसेजेस देखा है। इतना टॉर्चर और परेशान किया इस शख्स ने मुझे मालूम है, क्योंकि मैं भी उसका शिकार हुआ हूं।

मैं मेरा दोस्त अभय और दो मेरी महिला मित्र नाइट शिफ्ट में थे। एक बार इसने मैसेज किया मेरी महिला मित्र को, उसने ना रिप्लाई किया ना ही इसको भाव दिया। साथ ही मेरी दोस्त ने इसके खिलाफ एक छोटी सी शिकायत की। तब से इस शख्स ने हम चारों को टारगेट में ले लिया।

नतीजा ये हुआ कि मेरे दोस्त अभय को कहा गया कि तुम परफॉर्मेंस नहीं कर पा रहे हो तुम रिजाइन दो। साथ ही मुझ पर इतना दबाव बनाया गया, मुझे मानसिक तौर पर इतना परेशान किया गया कि मुझे मजबूरन रिजाइन देना पड़ा। मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था।

मेरी दोनों महिला मित्र का डिपार्टमेंट बदल दिया गया। उल्टे सीधे काम में लगा दिया गया। अंततः उसे भी रिजाइन देना पड़ा।

लेकिन आज हकीकत दुनिया के सामने आ ही गई, जो हम लोगों को पिछले 4 महीने से पता था।

पावर और सत्ता के नशे में कुछ लोग अपने आपको भगवान समझ बैठते हैं। लेकिन वह शख्स आज एक पल में जमीन पर आ गया। उसने ना जाने कितनों को परेशान किया। पूरे ऑफिस का माहौल खराब कर के रख दिया।

मैं इन दोनों लड़कियों के जज्बे को सलाम करता हूं जिनकी वज़ह से आज टीवी9 भारतवर्ष की प्रबंधन टीम ने इस दरिंदे को बाहर निकाल कर फेक दिया।

टीवी9 भारतवर्ष में काम कर चुके युवा पत्रकार मोहम्मद अफसर बिन सोहैल की एफबी वॉल से.

इसे भी पढ़ें-

टीवी9 संपादक के खिलाफ लड़की ने क्या लिखा है कंप्लेन में, देखें कॉपी

अजय आजाद के घटियापने की कुछ नई कहानियां सामने आईं, देखें ये ट्वीट

TV9 भारत वर्ष के आउटपुट हेड अजय आज़ाद के नाम खुला पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन