Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जो जल्दी ‘आई लव यू’ बोल दे, समझो वो आदमी गड़बड़ है!

लंदन डेटलाइन से समाचार एजेंसियों ने एक खबर रिलीज की है. यह खबर अमेरिका के मासाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (एमआईटी) द्वारा कराए गए एक शोध पर आधारित है. इस शोध के मुताबिक जो लोग जल्दी आई लव यू बोल देते हैं, वे भरोसेमंद नहीं होते.

इस शोध में यह भी कहा गया है कि पुरुष अपने प्यार का इजहार करने के मामले में सुस्त होते हैं और  पसंद की महिला से मिलने के करीब 98 दिन बाद ही वे उसे आई लव यू कह पाते हैं. एमआईटी के शोध में यह भी कहा गया है कि जो लोग जल्दबाजी में अपने प्यार का इतजार कर देते हैं, उन पर ‘भरोसा नहीं किया जा सकता’.

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक महिलाएं औमतौर पर उन्हीं पुरुषों से प्यार का इजहार सुनना चाहती हैं, जो अपने रिश्ते को लेकर गम्भीर होते हैं. पुरुषों को भी महिलाएं से ‘आई लव यू’ सुनना अच्छा लगता है लेकिन अगर महिला अपने संबंध के शुरुआती दौर में ही कई बार उसे ‘आई लव यू’ कहती है तो इसका नकारात्मक अर्थ निकाला जाता है. 

इससे उलट, अगर कोई महिला काफी सोच-समझकर अपने पसंद के पुरुष को ‘आई लव यू’ कहती हो तो इसका भी गलत अर्थ निकाला जाता है. पुरुष समझते हैं कि ऐसी महिलाएं अपने रिश्ते को लेकर गम्भीर नहीं हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन