Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘नेशनल वायस’ चैनल को जिंदा करने की तैयारी, देखें कौन-कौन है निदेशक मंडल में

नेशनल वॉयस चैनल की रीलॉन्चिंग का माहौल बनने लगा है। नोएडा के सेक्टर 65 से रीलॉन्च हो रहे इस चैनल में कई लोग जुड़े हैं। इस चैनल के प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस नेशनल वॉयस के रिपोर्टर यूपी औऱ उत्तराखंड में चप्पे चप्पे पर तैनात किए जा रहे हैं।

नशनल वॉयस के युवा निदेशक मंडल का मानना है कि वो ऐसा चैनल ला रहे हैं जो भीड़ से अलग एक स्पष्ट पहचान रखेगा और अपने नाम के स्वरूप देश की आवाज बनेगा।

नेशनल वॉयस के निदेशक प्रवीण पाठक हैं। इन्होंने हाल में ही एक रीजनल चैनल को लांच कर ख़बरिया चैनलों की दुनिया में नया प्रयोग किया। उस चैनल में जब तक प्रवीण पाठक जुड़े रहे, चैनल तरक़्क़ी की राह पर था। लेकिन प्रवीण पाठक ने वहाँ से अलविदा क्या कहा, चैनल जस का तस ठहरा खड़ा है। प्रवीण पाठक अब पूरी ताक़त के साथ नेशनल वॉयस के नए प्रयोग को कामयाब बनाने में जुट गए हैं।

नेशनल वॉयस के युवा निदेशकों में शुमार दीपक शर्मा कॉरपोरेट जगत के नाम हैं। कॉरपोरेट के साथ न्यूज़ की नब्ज पर पैनी पकड़ रखने वाले दीपक शर्मा ने बेहद कम उम्र में कामयाबी की नई कहानी लिखी है। अब वो कामयाबी की उसी कहानी को न्यूज़ की दुनिया में दोहराना चाहते हैं।

दीपक शर्मा का मानना है कि नेशनल वॉयस रीजनल चैनलों की दुनिया में नेशनल आउटलुक वाला पहला चैनल होगा, जिसका फ़ोकस ख़ासतौर से यूपी और उत्तराखंड पर होगा।

चैनल के निदेशक राहुल ब्राडकास्टिंग के क्षेत्र के नाम हैं। राहुल का कहना है कि नेशनल वॉयस प्रयोगों से नहीं घबराएगा, हम हर वो जोखिम उठाने को तैयार हैं जिससे दर्शकों को फ़ायदा हो।

नेशनल वॉयस के निदेशक वक़ास वासिक वारसी भी टीवी की दुनिया में नए प्रयोग के लिए तैयार हैं। डॉक्यूमेंट्री फ़ील्ड के नाम वकास कहते हैं कि चुनौती स्वीकार करने में उनका यक़ीन है और नेशनल वॉयस का नया अवतार ऐसा बहुत कुछ समेटे होगा जो न्यूज़ टीवी की दुनिया में एक नया प्रयोग होगा ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन