Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इस न्यूज चैनल में अब नही मिलती सेलरी, पढ़ें एक दुखी मीडियाकर्मी का पत्र

सेवा में

चेयरमैन
न्यूज़ 1 इंडिया
सेक्टर 63 ब्लॉक बी 131
नोएडा ( यूपी )

मैं चैनल में शुरुआत से ही पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ बतौर पैनल प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रहा था।

पिछले कई महीनों से सैलरी बहुत लेट आ रही थी.. फरवरी 2020 की सैलरी भी 20 मार्च तक नहीं आई. जब HR महोदय से पूछने जाओ तो हमेशा यही बोलते रहे 2 दिन में आ जाएगी.. मेरी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मैंने 21 मार्च 2020 के दिन Resign किया..22 तारीख को फिर HR महोदय ने मुझे फोन करके बुलाया की आ जाओ कल तक सैलरी मिल जाएगी….

मैंने 22 मार्च से फिर से ऑफिस आना शुरू किया….जबकि 3 दिन पहले हमें बोला गया कि अकाउंट वालों की सैलरी 2 दिन में अकाउंट में आ जाएगी…. आपको आज देनी है 10 दिन बाद या जब भी..लेकिन बात को पूर्णता सही तरीके से नहीं बताया गया…

फिर अप्रैल के पहले सप्ताह में मेरी तबियत खराब हो गई… कोरोना का डर भी लग रहा था..इसलिए मैं जब तक पूरी तरह से सही नहीं हुआ तब तक..यानी 8 अप्रैल तक ऑफिस नहीं आया और उसकी जानकारी HR महोदय को भी दी..और बीच में HR महोदय ने मेरी medicine slip bhi मांगी..वो भी महोदय को दिखाई…

फिर 9th अप्रैल से जब मैं पूरी तरह स्वस्थ हो गया तब ऑफिस दोबारा से आने लगा..और सैलरी के लिए पूछने पर वही जवाब कि अभी आ जाएगी 2 दिन में..फिर 2 दिन बाद दोबारा पूछने पर भी यही जवाब मिला..फिर अंतिम बार पूछा तो ये बताया गया कि अभी कोई पता नहीं है कब तक आएगी और जिसको करना है करो नहीं तो कल से ऑफिस मत आओ…

ठीक है नहीं आएंगे लेकिन हमारी सैलरी हमें देने की कृपा करें…और 14 अप्रैल तक भी अगर फरवरी की सैलरी नहीं आती है (मार्च तो दूर की बात है) तो हमारा घर का खर्चा कैसे चलेगा.

जिस तरह से कर्मचारी को बोलते हैं कि करना है तो करो नहीं तो कल से मत आना…उसी तरह से ये बोल दें कि ये लो तुम्हारी अभी तक की सैलरी और कल से दिख मत जाना ऑफिस में…

Loan ki instalment, बिजली बिल, किराया, घर का राशन, घर में माता जी की दवाई etc.

आर्थिक परेशानियों का हल कैसे होगा..

अतः आखिर में परेशान होकर 14th अप्रैल से मैंने ऑफिस के सभी whatsapp ग्रुप से exit कर दिया है.

मैंने अपनी सेवाएं समाप्त कर दी है…अप्रैल महीना भी खत्म होने वाला है लेकिन अभी तक फरवरी & मार्च की सैलरी नहीं मिली…

किसी को शौक नहीं है फालतू में अपनी सैलरी के लिए ही सुनने का..और वो भी तब जब 2 महीने हो गए हों और सैलरी नहीं मिले..

पिछली 2 महीने की सैलरी (फरवरी और मार्च 2020) देने की कृपा करें…

विक्रांत कुमार

पैनल प्रोड्यूसर & शिफ्ट इंचार्ज ( PCR Team)

न्यूज़1इंडिया

[email protected]

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. sachin kumar

    April 30, 2020 at 9:39 pm

    इन गरीबों की जब औकात नहीं होती चैनल खोलने की तो खोल क्यों लेते हैं…. ऐसा करके ये खुद भी परेशान होते हैं और दूसरों को भी परेशान करते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन