Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सुधीर चौधरी के समर्थन में उतरे पलवल के पत्रकार

पलवल : शुक्रवार को हरियाणा के पलवल जिले के पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक में जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता मोहन सिंह जोहरखेड़ा ने की, जबकि संचालन दिनेश सहरावत ने किया। बैठक में राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया।

पत्रकार मोहन सिंह ने बताया कि जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी मूलरूप से पलवल जिला के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ केरल में दर्ज किए गए बेबुनियाद मुकदमें से जिला के पत्रकारों की भावनाएं आहत हुई हैं।

पत्रकारों ने निर्णय लिया है कि एफआईआर को रद्द किए जाने की मांग को लेकर जल्द ही पलवल जिले से सभी पत्रकार राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर मांग की गई कि सरकार पत्रकारों के हित में सेफ्टी कानून बनाए। कानून में यह प्रावधान किया जाए कि किसी भी पत्रकार के खिलाफ खबर को लेकर बिना जांच के मुकदमा दर्ज न किया जाए।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देशपाल सोरोत, भगत सिंह तेवतिया, भगत सिंह डागर, गिरीराज सैनी, प्रवीण बैंसला, सुखदेव तेवतिया, संजय राठौर, राजकुमार भाटिया मुख्य रूप से मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन