Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जोगिंदर दलाल के ‘OK India’ न्यूज़ चैनल को कोरोना-काल निगल गया

विश्व समेत भारत में इस वक़्त कोरोना संकट चरम पर है और इसके चलते सभी उद्योग धंधे चौपट होने की कगार पर हैं। इसी चपेट में देश के कई न्यूज़ चैनल आ रहे हैं।

अब खबर है कि हरियाणा के रोहतक से चलने वाले ‘OK INDIA’ न्यूज़ चैनल को इसके मालिक जोगिंदर दलाल ने 30 अप्रैल को पूरी तरह से बंद कर दिया।

यूँ तो ये न्यूज़ चैनल खुलने से ही विवादों के साये में रहा है। पहले हरियाणा के गुरुग्राम से 2017 में शुरू होने वाले इस चैनल में आज तक जैसे बड़े चैनल को छोड़कर कई बड़े लोग जुड़े लेकिन मुंगेरीलाल के हसीन सपने 6 महीने में टूट गए।

खराब टीम और मैनेजमेंट की लापरवाही के चलते 7 ही महीने के भीतर इस चैनल के मीडियाकर्मी सैलरी की खींचतान को लेकर गुरुग्राम लेबर कमिश्नर तक जा पहुंचे।

फिर ये चैनल 6 महीने बाद हरियाणा के रोहतक में शिफ्ट हो गया जिसके चलते गुरुग्राम के मीडियाकर्मी की फिर से सैलरी अटक गई।

मामला फिर से लेबर कमिश्नर तक पहुंचा लेकिन इस बार रसूख भारी पड़ गया।

खैर जैसे तैसे ये चैनल हांफता रहा, कई लोगों की टीम आई और रुख़सत होती रही लेकिन चैनल ठीक से चल नहीं पाया।

चैनल को कम लोगों के साथ “जुगाड़तंत्र” में चलाने की हसरत जोगिंदर दलाल को ले डूबी।

कुछ महीने पहले एक महिला डायरेक्टर या संपादक या नई मालकिन कुछ भी कह लें, इनकी एंट्री ने चैनल की ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम कर दिया।

पिछले 3 महीने से सिर्फ 8 से 9 लोगों से पूरा चैनल चल रहा था। स्टोर कीपर यहां कैमरामैन, पीसीआर और MCR तक हैंडल करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं।

बिजली वाले इलेक्ट्रिशियन भी इनपुट से लेकर आउटपुट तक संभाल लेते हैं।

मालिक जोगिंदर जी से दूसरे चैनल वालों को भी सीखना चाहिए कैसे एक ही लोग अनेकों जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

फरवरी से इस चैनल में सिर्फ 7 एम्प्लॉई बचे थे। एक तो सैलरी कम ऊपर से रोहतक से दूर एक बीहड़ में चलने वाले इस चैनल में कोई भी ठीक-ठाक मीडियाकर्मी जॉइन करने को तैयार नहीं था।

लिहाजा कोरोना के संकट के बीच मालिक को अच्छा बहाना मिल गया और बीते 30 अप्रैल को चैनल को ये कहकर हमेशा के लिए lockdown कर दिया गया कि कोरोना काल में हम रिस्क नहीं ले सकते।

अप्रैल की सैलरी दो दे गई है लेकिन ऐसे समय में बिना नौकरी मीडिया के लोगों का जीवन मुश्किल से गुजर रहा है।

चैनल ने टाटा स्काई वालों को भी भुगतान नहीं किया जिसके चलते टाटा स्काई ने भी 8 मई से प्रसारण बंद कर दिया है। टाटा स्काई से चैनल नंबर 538 गायब है।

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मोदी जी मीडिया के मालिकों को किसी को भी नौकरी से नहीं निकालने की अपील कर रहे हैं वहीं इसके ठीक उलट मालिकों को इस मंडी में अपने एम्प्लॉई से कन्नी काटने का सुनहरा मौका मिल गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन