Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

खुद का बैनर बनाकर स्वच्छ पत्रकारिता की तरफ बढ़ी ‘Rएक्सप्रेस’ टीम

वर्तमान समय में पत्रकारिता पर समाज का हर वह आदमी उंगली उठाने लगा है जिसको मीडिया से जुड़े किसी भी तथ्य का क ख ग तक नही मालूम है. व्यवसायिक दौर में बड़े से लेकर छोटे बैनर तक रिपोर्टर के ऊपर विज्ञापन का भी बोझ डाल दे रहे हैं जिससे कहीं न कहीं निष्पक्षता से समझौता करने के आरोप लगने ही लगते हैं. मगर इस दौर में रायबरेली में एक टीम ने अपना बैनर बना कर स्वच्छ पत्रकारिता करने का संकल्प लिया है.

रायबरेली के कुछ युवा पत्रकारों ने R एक्सप्रेस नाम का एक बैनर बनाकर उसका यू ट्यूब चैनल बनाया और एक नया प्लेटफार्म तैयार किया है. इस डिजिटल प्लेटफार्म को रायबरेली एक्सप्रेस raebareliexpress.in वेबसाइट बनाकर प्रचारित व सभी डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रसारित करना शुरू कर दिया है.

इस टीम के युवा पत्रकारों को सोच है कि बड़े बैनर के बिना भी प्रभावी व स्वच्छ पत्रकारिता की जा सकती है.

फिलहाल यह टीम सिर्फ रायबरेली में सक्रिय है मगर इस टीम का मानना है कि रायबरेली के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के युवा पत्रकार अपनी सहभागिता दे सकते हैं और अपनी कलम की धार को मजबूत कर सकते हैं.

रायबरेली एक्सप्रेस की टीम ने रायबरेली के लोगों को सबसे पहले व सबसे सटीक खबरें पहुंचाने का संकल्प लिया है.

टीम के पत्रकारों के मुताबिक raebareliexpress.in में प्रतिदिन पाठकों की संख्या 50 हजार से अधिक हो चुकी है. यह वेबसाइट अब रायबरेली के अलावा प्रदेश के कई जनपदों में पढ़ी जाने वाली वेबसाइटों में शुमार हो चुकी है.

रायबरेली एक्सप्रेस के यू ट्यूब चैनल RaebareliExpressNews ने कुछ ही महीनों में 4 से 5 लाख मिनट अर्जित किए हैं और अगर सब्सक्राइबर की बात की जाए तो यह आंकड़ा 3 हज़ार के ऊपर हो चुका है.

इस टीम ने मिलकर रायबरेली के स्थानीय नेताओं व लोगों को बहस के लिए एक प्रोग्राम ‘खास शो- अब होगी मुद्दे की बात’ की शुरुआत की है.

इस बैनर के फेसबुक पेज पर 4000 से अधिक फालोवर हैं जो प्रतिदिन बढ़ रहे हैं.

Raebareli Express News से जुड़ने के लिए ईमेल आईडी [email protected] व फोन नंबर 9450040096 पर संपर्क किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन