Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

महाराणा ब्रांड देसी शराब की फैक्ट्री पर धावा, लिख कर देना पड़ा कि अब ये ब्रांड न बेचेंगे!

सहारनपुर में महाराणा नाम से शराब बनाने वाली फैक्ट्री को शेखपुरा गांव के मुस्लिम राजपूत भाइयों ने सील करा दिया. इस शराब फैक्ट्री का मालिक हिन्दू बताया जाता है.

शेखपुरा गांव के कुछ मुस्लिम राजपूती युवक टपरी गांव में स्थित शराब फैक्ट्री पहुंचे. उन्होंने इस बात का विरोध किया कि आप महाराणा प्रताप के नाम पर शराब क्यों बना रहे हो.

इस पर फैक्ट्री प्रबंधन ने वहां पुलिस बुला ली तो मुस्लिम राजपूत युवकों ने समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर को फोन किया. इसके बाद वहां कुछ हिंदू राजपूत युवक भी पहुंच गए. थोड़ी देर तक हंगामा होता रहा.

फैक्टरी प्रबंधन ने पुलिस को लिखित में दिया है कि भविष्य में महाराणा प्रताप के नाम से शराब नहीं बनाएंगे और इस ब्रांड के जितने भी रैपर हैं उनको नष्ट कर दिया जाएगा.

मूल खबर-

योगी राज में महाराणा प्रताप के नाम से बेची जा रही देसी दारू, देखें तस्वीर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Hem

    July 3, 2020 at 9:27 pm

    मुस्लिम राजपूत… ये कुछ समझ में नही आया.
    क्या सच में मुस्लिम राजपूत हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन