Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी राज में महाराणा प्रताप के नाम से बेची जा रही देसी दारू, देखें तस्वीर

यूपी में आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री हैं जो खुद जाति से राजपूत हैं. माना जाता है कि यूपी में योगी राज के दौरान ठाकुरों को काफी तवज्जो दिया जाता है. पर इसी राज में कुछ अफसर राजूपतों के आदर्श पुरुष महाराणा प्रताप का अपमान कर रहे हैं. इनके नाम से देसी दारू की बिक्री की जा रही है.

महाराणा प्रताप जी के नाम से सहारनपुर की कोऑपरेटिव डिस्टिलरी द्वारा देसी दारू का उत्पादन किया जाता है. मदिरा बिक्री हेतु एक ऐतिहासिक शख्सियत के नाम का दुरुपयोग किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

सबसे शर्मनाक पक्ष एवं दुखद पहलू यह है कि इस देसी मदिरा के नाम के लेबल का अनुमोदन आबकारी आयुक्त द्वारा किया गया है. सवाल उठता है कि आबकारी आयुक्त को क्या भारत के महापुरुषों की गौरवशाली परंपरा का तनिक भी ज्ञान नहीं है? बिना आबकारी आयुक्त की अनुमति के किसी नए लेबल का प्रयोग कोई भी डिस्टिलरी बोतल पर नहीं कर सकती है.

देखें तस्वीर-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन