Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उत्तर प्रदेश के भ्रष्ट नेताओं और अफसरशाहों के तलवे मत चाटो मीडिया के दलालों : अनूप गुप्ता

लखनऊ : वरिष्ठ पत्रकार अनूप गुप्ता ने पिछले दिनो दलाल पत्रकारों को ललकारते हुए एक धरना-प्रदर्शन के दौरान कहा कि जब पत्रकार की हत्या होती है, हमारे बीच से ही भाड़ और दलाल तत्व सत्ता प्रतिष्ठान के तलवे धोने पहुंच जाते हैं। ऐसा नहीं होता तो किसी माई के लाल में नहीं थी कि जगेंद्र सिंह चौहान की इस तरह हत्या हो जाती। पत्रकार नवनीत सहगल जैसे भ्रष्ट अधिकारी से दोस्ती कर मेरी हत्या के षडयंत्र में शामिल हो रहे हैं। पत्रकारों के उत्पीड़न, नौकरशाहों और नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ मैं लगातार बगावत करूंगा, लगातार लड़ूंगा, जिसको मुझे मारना है मार दे, चुप नहीं बैठूंगा।

वरिष्ठ पत्रकार अनूप गुप्ता ने कहा कि किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं थी कि वो किसी पत्रकार की हत्या कर देता, मगर दुख है कि हमारे पत्रकार दलाल हो गए। पत्रकार राजनेताओं के तलवे चाट रहे हैं।

हमारी जवाबदेही किसी नौकरशाह, किसी राजनेता के प्रति होनी चाहिए कि जनता के प्रति। क्या लखनऊ के पत्रकार भाड़ हो गए कि अधिकारियों के तलवे चाट रहे हैं। इतने गिर गए हैं कि सत्ता प्रतिष्ठान में छिपे बलात्कारियों और लुटेरों के पनाहगाह में जाकर दुबक दुबक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के नाम पर दलाली कर रहे पत्रकारिता के ठेकेदारों अब भ्रष्ट नेताओं और अफसरशाहों के तलवे चाटना बंद करो।

धरना-प्रदर्शन के वीडियो लिंक – 

https://youtu.be/AJPmgJZxwNo?list=PLi2T5qJCMX1r-Sv_QFCYNhpZ_IQoL2vIg

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. vijay

    July 19, 2015 at 4:47 am

    बात तो सही है…साला कोई अखिलेश के साथ सेल्फी खींचवा कर तलूवा चाट रहा है तो कोई कुछ और कर के…पत्रकारों में अपना अहंकार हो तो अखिलेश ही क्या कोई भी सरकार कलम की ताकत के आगे बौनी है…लेकिन क्या किया जाए बिरादरी के दगाबाजों का क्या हाल होता होता है प्रताड़ित आइएएस और आइपीएस भी जानते हैं

  2. Dileep Gupta

    July 19, 2015 at 9:35 am

    kai aise patrkar hai jo police walo se hafta wasooli karte hai. Aur yahi Dalal poice ke liye mukhbiri tak karte hai……… Aise Dalal ptrkaro ke muh par mai thookta hu……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन