Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान में फेरबदल : सुनील द्विवेदी लखनऊ और आशीष त्रिपाठी कानपुर के स्थानीय संपादक बने

हिंदुस्तान अखबार से कई बड़ी खबरें हैं। कानपुर के स्थानीय संपादक सुनील द्विवेदी कल लखनऊ में बतौर स्थानीय संपादक ज्वाइन करेंगे। उनके पास सिर्फ़ लखनऊ यूनिट की ज़िम्मेदारी होगी।

हिंदुस्तान गोरखपुर के स्थानीय संपादक आशीष त्रिपाठी अब हिंदुस्तान कानपुर के स्थानीय संपादक होंगे।

बताया जा रहा है कि हिंदुस्तान गोरखपुर में न्यूज़ एडिटर के बतौर कार्यरत राकेश पाल को प्रमोट कर रेजिडेंट एडिटर पद की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

यूपी-उत्तराखंड के स्टेट हेड प्रताप सोमवंशी और बिहार-झारखंड के स्टेट हेड तीरविजय सिंह नोएडा स्थित मुख्यालय में ही बैठेंगे। कहा जा रहा है कि इन्हें पावरलेस कर दिया गया है।

उधर चर्चा ये भी है कि प्रधान संपादक शशि शेखर इन दिनों राज्यसभा के लिए प्रयासरत हैं। बताया जा रहा है कि वे भाजपा और सपा के नेताओं से संपर्क में हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन