Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान से एनई ने दिया इस्तीफा

धनबाद से सूचना है कि हिंदुस्तान अखबार में न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत एक मीडियाकर्मी ने संस्थान को गुडबाय बोल दिया है.

इनका नाम मनोज वार्ष्णेय बताया जाता है.

मनोज करीब 4 साल पहले हिंदुस्तान आगरा से ट्रांसफर होकर धनबाद आए थे.

उससे पहले ये अमर उजाला आगरा में कार्यरत थे जहां से हिंदुस्तान आगरा आए थे.

कुछ लोगों का कहना है कि एनई मनोज वार्ष्णेय को छंटनी की प्रक्रिया में कार्यमुक्त किया गया है. वहीं खुद मनोज कहते हैं कि वे हिंदुस्तान अखबार की अव्यवस्था के चलते इस्तीफा देकर यहां से जा रहे हैं.

धनबाद हिंदुस्तान के संपादक रंजीत सिंह पहले ही इस्तीफा देकर जा चुके हैं.

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही हिंदुस्तान रांची के संपादक अनिल भास्कर को भी हटा दिया गया था.

पढ़ें ये खबर-

हिंदुस्तान अखबार में फिर कई सम्पादक बदले, एक की छुट्टी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन