Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

क्या मराठी चैनल के संपादक की बीवी को सम्मन भेजेगी मुंबई पुलिस?

रैपर बादशाह को तो समन भेजा…क्या मराठी चैनल के संपादक की बीवी को सम्मन भेजेगी मुंबई पुलिस?

सोशल मीडिया पर अपने फेक फॉलोअर्स के लिए रैपर बादशाह ने 72 लाख रुपए देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि कई अन्य के अकाऊंट के फेक फॉलोअर्स को भी मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम खंगाल रही है।

इसी कड़ी में मुंबई पुलिस को एक ऐसे अकाऊंट का पता चला जो कि किसी सिलेब्रिटी का नहीं है और न ही वो कोई बड़ी हस्ती है। लेकिन फिर भी पुलिस ने इस अकाऊंट को ट्रैक किया। ये अकाऊंट एक ऐसी महिला पत्रकार का है जिसका पति एक मराठी न्यूज चैनल का हेड है।

ये महिला पत्रकार अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल के जरिए पत्रकारिता करती है, लेकिन फॉलोअर्स और लाईक्स को बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा किया गया है जो कि मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम की निगरानी में आ गया।

लिहाजा मुंबई पुलिस ने इस कारनामे को अंजाम देने वाले एक बंदे को पुलिस थाने में आने का समन भेजा। घबराया हुआ वो बंदा मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम के सामने हाजिर हुआ तो उसे अपनी जमानत के लिए किसी को बुलाने को कहा गया।

जाहिर सी बात है, आप किसी के लिए काम कर रहे हैं और आपका पति एक बड़े न्यूज चैनल का हेड है तो वो आपकी मदद के लिए जरूर आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ इस मामले में। उस बेचारे को अपनी जमानत का इंतजाम खुद ही करना पड़ा।

ये बंदा किसी जमाने में इसी चैनल के ऑफलाइन ग्राफिक्स डिपार्टमेंट में काम करता था लेकिन अब ये यूट्यूब और सोशल मीडिया का काम करता है।

सवाल तो ये है कि क्या जिस तरह से बादशाह जैसे रैपर को मुंबई पुलिस ने बुलावा भेजा उसी तरह इस मराठी न्यूज चैनल के हेड की पत्नी को भी मुंबई पुलिस समन भेजेगी? और अगर भेजेगी तो क्या ये चैनल हेड महाशय अपनी पत्नी का भी फोन नहीं उठाएंगे। शायद नही उठाएंगे।

ये तो सिर्फ अपने चैनल की अपनी चहेती एंकर के अलावा ऑफिस का भी किसी का फोन नहीं उठाते।

मुंबई से एसजे की रिपोर्ट.

भड़ास तक आप भी अपनी बात मेल आईडी [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन