Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उ.प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव के लिए कमेटी गठित

लखनऊ : वर्षों बाद उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव के लिए गत दिवस लखनऊ में आपसी सहमति हो जाने के बाद पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। 

लखनऊ : वर्षों बाद उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव के लिए गत दिवस लखनऊ में आपसी सहमति हो जाने के बाद पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। 

गौरतलब है कि संगठन के अध्यक्ष एवं महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कमेटी सदस्यों द्वारा स्वयंभू तरीके से सारी प्रक्रिया संचालित की जा रही थी। सत्ता और शासन के बीच अपनी धमक के लिए येन-केन प्रकारेण अपना प्रभुत्व बनाए रखते हुए पदाधिकारी दो सत्र से संगठन पर मनमाना तरीके से हावी थे। इसके खिलाफ लगातार पत्रकारों में गुस्सा बढ़ता जा रहा था। 

यहां गत दिवस चुनाव के संबंध में हुई विजय शंकर पंकज की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में कमेटी का गठन कर दिया गया। इस पांच सदस्यीय कमेटी में विजय शंकर पंकज, शिवशंकर गोस्वामी, किशोर निगम, संजय राजन महान एवं मनोज छाबड़ा को चुनाव प्रक्रिया संबंधी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन