Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राहुल जोशी बने नेटवर्क18 के नए एडिटर इन चीफ

एक बड़ी खबर नेटवर्क18 से आ रही है. आईबीएन7 समेत कई चैनलों को संचालित करने वाली कंपनी नेटवर्क18 का नया सीईओ (न्यूज) और एडिटर इन चीफ राहुल जोशी को बनाया गया है. राहुल जोशी लंबे समय से इकानामिक टाइम्स में एडिटोरियल डायरेक्टर के बतौर कार्यरत हुआ करते थे. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़े लिखे राहुल जोशी अच्छे पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं.

अंबानी द्वारा नेटवर्क18 और ईटीवी खरीदे जाने के बाद कई तरह के आंतरिक बदलाव चल रहे हैं. न्यूज रूम से लेकर टेक्नालाजी, मैन पॉवर तक बदलाव की प्रक्रिया में है. इसी क्रम में राहुल जोशी को लाया गया है. माना जा रहा है कि राजदीप सरदेसाई के जाने के बाद जो जगह खाली हुई थी, उसे भरने के लिए राहुल जोशी को लाया गया है.

वरिष्ठ पत्रकार Sumant Bhattacharya फेसबुक पर राहुल जोशी के बारे में कुछ यूं लिखते हैं: ”सैल्यूट इलाहाबाद की धरती को.. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हमारी शिक्षिका रही श्रीमती हेमलता जोशी के पुत्र राहुल जोशी को Network18 Media & Investments Ltd का CEO और News and group editor-in-chief. बनाया गया है..बीस साल तक The Economic Times (ET) से जुड़े राहुल इनमें से दस साल ईटीके एडीटर इन चीफ रहे… स्नेहमयी शिक्षिका हेमलता जी को सादर नमन और बधाई… मैं भी आभारी हूं.. नत हूं… अपने गुरुजनों के सामने..”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन