Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला ने छापी फर्जी न्यूज

अमर उजाला ने छापी फर्जी न्‍यूज, महिला पुलिसकर्मी को बता दिया पुरुष, गुड़गांव पुलिस ने बताया समाचार को फर्जी

अमर उजाला का गुरुग्राम ब्‍यूरो एक बार सुर्खियों में है। सुर्खियों का कारण हरियाणा राज्‍य पात्रता परीक्षा को लेकर छपी खबर है। अमर उजाला ने पेज नंबर 4 पर एक फोटो के साथ खबर छापी की पुरुष कर्मियों ने महिला परीक्षार्थी की जांच की। खबर छपने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से संबंधित महिला पुलिस कर्मी के आईडी कार्ड अपलोड करते हुए खबर को फर्जी बताया। इसके बाद ट्वीटर पर अमर उजाला के खिलाफ अभियान चालू हो गया है।

अखबार ने गलती में ऐसा क्‍या है, फोटो के साथ लिखी खबर को देखकर ऐसा नहीं लगता है। अमर उजाला जैसे संस्‍थान जहां नियम-कायदे कानून की दुहाई दी जाती है, रिपोर्टर और फोटोग्राफ पुरुष और महिला पुलिसकर्मी में अंतर नहीं कर पा रहा है। लगता है बिना गए ही रिपोर्टर बैठे बैठे खबर लिखने का आदी हो गया है।

खबर फोटो खंडन नीचे है-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन