Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी ग्रुप ने नकली बिलों के सहारे टैक्स चोरी की!

आज सुबह मुंबई के जी ग्रुप के कार्यालयों में आयकर विभाग की टीमों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी. आयकर विभाग को छापेमारी के लिए जरूरी सूचनाएं वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने मुहैया कराई थी. बताया जा रहा है कि जी समूह ने जीएसटी की चोरी की है. इस संदेह के कुछ पुख्ता प्रमाण देखकर आयकर विभाग ने गुपचुप तरीके से छापेमारी की तैयारी शुरू कर दी. आयकर विभाग के लोगों का कहना है कि जी ग्रुप द्वारा नकली बिलों के आधार पर जीएसटी चोरी की गई है.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार जी एंटरटेनमेंट कंपनी के 15 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड जारी है. विभाग इसे सर्च और सर्वे बता रहा है. जीएसटी इनटेलीजेंस के डायरेक्टोरेट जनरल ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कर चोरी के कई आंकड़े दिए थे, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई.

इस बीच जी एंटरटेनमेंट के प्रवक्ता का कहना है कि टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आफिस का दौरा किया. उनके कुछ सवाल थे. कंपनी के संबंधित अधिकारियों ने उन्हें जरूरी सभी जानकारियां दे दीं. उनके साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि जी ग्रुप द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की गई है. इस आशंका के कारण आयकर विभाग ने छापेमारी की है. आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि नकली बिलों के आधार पर जीएसटी चोरी करने का काम इस समूह ने किया है. इसी कारण आज जी ग्रुप पर छापा मारा गया है.

महाराष्ट्र टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से खबर छापी है कि जी समूह के मुंबई के कार्यालयों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आज छापेमारी की है. इस ग्रुप पर कर चोरी का संदेह होने पर जी ग्रुप से संबंधित करीब 15 स्थानों पर आयकर विभाग की तरफ से छानबानी की मुहिम शुरू की गई है.

इस छापेमारी को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह तरह की टिप्पणियां पोस्ट होने लगी हैं. देखें ये-

Vivek Kumar : जी ग्रुप ने टैक्स चोरी की है, इस चोरी के संदेह के चलते आयकर विभाग ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की है. जी ग्रुप के करीब पंद्रह ठिकानों पर इनकम टैक्स रेड हुई है. आयकर विभाग ने नकली बिलों के आधार पर जीएसटी कर चोरी करने की आशंका व्यक्त की है. इसके लिए आज जी ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई.

मूल खबर-

जी ग्रुप की कंपनियों पर इनकम टैक्स की टीमों ने की छापेमारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन