Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डी.एस.पी. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाखों का जुआ लूटा!

Harpreet Singh Sethi-

शहर में चल रहे जुअे के अड्डे पर पुलिस की दबिश, मौके पर ही कर ली गई सैटिंग, चौकी आफिसर को मिली एक्सटैंशन!

जम्मू : एक महत्वपूर्ण जिला के मुख्यालय पर डी.एस.पी. रैंक के अधिकारी द्वारा लाखों रुपये का जुआ लूटने का विषय चर्चाओं में बना हुआ है।

इस डी.एस.पी. ने न केवल मौके पर सेटिंग की बल्कि एक अन्य चौकी आफिसर को भी इसकी मोटी कमाई करवाई। क्योंकि जिस इलाके में जुआ चल रहा था, वो इलाका इसी चौकी आफिसर के अधीन आता है। हालांकि चौकी आफिसर का तबादला भी हो चुका है लेकिन जुअे की सेटिंग के बाद चौकी आफिसर को मानो इनाम के तौर पर एक्सटैंशन दे दी गई। दरअसल पुलिस को सूचना थी कि जिला मुख्यालय से सटे एक स्थान पर जुआ चल रहा था। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम जिसकी अगुवाई डी.एस.पी. कर रहा था, वो मौके पर पहुंच गई।

मौके पर जुआरी जुआ खेलते हुए पकड़े गए। परंतु जुआरी एक तो शहर के प्रतिष्ठित परिवारों से ताल्लुक रखते थे। जबकि अन्य कुछ बाहरी जिलों से थे। प्रतिष्ठित परिवारों के रईसजादों का लाभ पुलिस ने लिया। सूत्रों की मानें तो तिकड़ी करीब सात से आठ लाख रुपये की थी।

पुलिस ने इस तिकड़ी को भी न केवल अपनी जेब में डाल लिया बल्कि पकड़े जाने वालों से और भी पैसे मंगवाए और अपनी जेबे गर्म की। सूत्रों की मानें तो डी.एस.पी. सहित अन्य कुछ अधिकारियों को ही इस सेटिंग के बाद कुछ हासिल हुआ है जबकि कई अन्य अधिकारी जिनके अधीन भी यही इलाका आता है, उन्हें इस छापे की जानकारी तक नहीं दी गई।

जुआ लूटे जाने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल रही है। हर कोई यही मान रहा है कि एक तो पकड़े जाने वाले रईसजादे और प्रभावशाली थे, इसी वजह से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और उलटा जुआ का पैसा ही हजम कर लिया।

हरप्रीत सिंह सेठी की रिपोर्ट. संपर्क- [email protected]

https://youtu.be/dTY4XQyZvTk
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन