Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पायनियर अखबार को दिवालिया घोषित किए जाने की कार्रवाई शुरू!

प्रसिद्ध पत्रकार एवं दो बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके चंदन मित्रा के स्वामित्व वाली पायनियर मीडिया ग्रुप की एक कंपनी (CMYK Printeck) अपने एक डायरेक्टर के द्वारा की गई अपील के बाद दिवालिया घोषित होने जा रही है. पत्रकार चंदन मित्रा और उनके बेटे कुशान मित्रा भी इस कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हैं.

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने इस बाबत रंजीत वर्मा को Insolvency resolution professional (IRP) के रूप में नियुक्त किया है.

IRP को अधिनियम की धारा 15 के तहत सार्वजनिक सूचना जारी करने का निर्देश दिया गया है, जिसके तहत वो सभी लेनदारों से दावों के लिए कॉल करने के लिए आह्वान करेंगे.

इसके बाद 15 दिनों के भीतर लेनदारों की एक कमेटी का गठन किया जायेगा.

दिवालियापन न्यायाधिकरण ने पायनियर को संचालित करने वाली कंपनी CMYK Printeck द्वारा अपने एक डायरेक्टर अमित गोयल को 79.35 लाख रुपये चुका पाने में असफल रहने पर कार्यवाही शुरू कर दी है.

अमित गोयल का CMYK Printeck में बीस फीसदी हिस्सा है. अमित गोयल ने अगस्त 2018 में कंपनी को 1.56 करोड़ का अनसेक्योर्ड लोन दिया था जिसको सितम्बर 2018 में इक्विटी यानि शेयरों में बदल दिया गया.

2019 में कंपनी बोर्ड द्वारा पारित एक प्रस्ताव में इस निर्णय को ख़ारिज कर दिया गया.

इसके विरुद्ध अमित गोयल ने नवम्बर 2019 में याचिका दाखिल की. इसके बाद अमित ने कंपनी लॉ बोर्ड में अपील की.

पायनियर के दिवालिया घोषित किए जाने पर पत्रकार अंकित माथुर की ये वीडियो रिपोर्ट देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन