Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

पिंक सिटी प्रेस क्लब के ध्वस्त होते संविधान को लेकर पत्रकार ने लिखा खुला पत्र

Satya Pareek-

पत्रकारों के नाम खुला पत्र दिनांक 15 मार्च 2021

पत्रकार साथियों

आप चेतन अवस्था में हैं, ऐसा मैं स्वीकार करके चलता हूं. आप सभी में सामाजिक, वित्तीय, राजनीतिक, मानवीय संवेदनाओं को ध्वस्त नहीं होने देने के खिलाफ कलम उठने की क्षमता है और होनी भी चाहिए क्योंकि आप अन्याय के खिलाफ लिखने की हिम्मत रखते हैं।

साथियों मैं आपका ध्यान अपनी संस्था पिंकसिटी प्रेसक्लब के ध्वस्त होते हुए संविधान की तरफ दिलाना चाहता हूं। प्रेस क्लब के चुनाव कोरोना महामारी के कारण छह माह बाद हुए। इस कारण हम लोगों की लापरवाही के कारण छह माह तक गैर कानूनी रूप से कब्जा रहा जिसके जिम्मेदार भी हम लोग हैं। जब चुनाव कराए गये तब उसकी अधिसूचना में उल्लेखित था कि चुनाव 31 मार्च 2021 तक के लिए है। इस कारण बहुत से सदस्यों ने चुनाव में भाग नहीं लिया। अध्यक्ष पद पर हमारे साथियों ने विश्वास करके श्री मुकेश मीणा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

कानून के अनुसार AGM आमंत्रित की गई जो सालाना लेखा जोखा पारित कराने की औपचारिकता पूरी करने के लिए होती है। इस agm के एजेंडे में कहीं उल्लेख नहीं है कि मौजूदा कार्यकारिणी के कार्यकाल में एक साल बढोतरी की जाएगी। वैसे कानून के अनुसार कम्पनी नियम में किसी भी कम्पनी का कार्यकाल एक साल का होता है। इसलिए agm में कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव अवैध है। लेकिन agm से कार्यकाल बढ़ा हुआ घोषित कर दिया जो गैर कानूनी प्रक्रिया है लेकिन हमने आंखें इस मुद्दे पर बंद रखी। अगर दूसरी संस्था ऐसा करती तो हम लोग समाचार पत्रों के पन्ने विरोध में काले कर डालते लेकिन हमारे साथियों ने इसकी खबर छापी बगैर सोचे।

क्लब में अफवाह फैलाई गई कि क्लब के agm में बढ़ाए कार्यकाल की ROC हो गई, उसे हमने मान लिया, जबकि किसी कम्पनी के केवल वित्तीय मामलों की ही roc होती है, बाकी के कार्यों के लिए संविधान संशोधन किया जाता है। प्रेस क्लब एक कम्पनी है इस कारण कार्यकारिणी के कार्यकाल की बढ़ोतरी के लिए सविधान संशोधन नहीं हो सकता है। वो केवल सोसायटी एक्ट में ही सम्भव है।

इसके विरोध में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने कार्यकारिणी को पूर्व चुनाव अधिकारी ब्रहस्पति शर्मा के हाथों पत्र भेजा। उन्होंने 26 जनवरी को ओर पूर्व अध्यक्ष विश्वास शर्मा के लिए आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मीणा से कहा कि समय पर चुनाव कराने चाहिए।

मैने स्वयं ने पत्र लिखा मग़र कोई जवाब नहीं दिया गया।

अब चुनाव कराने का समय नहीं बचा है इस कारण मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2021 को समाप्त हो जाएगा। अतः आप सभी साथियों से निवेदन है कि क्लब के संचालन के लिए एक समिति गठित कर चुनाव कराए जाएं जो क्लब बचाने के लिए जरूरी है।

धन्यवाद
सत्य पारीक
पूर्व अध्यक्ष
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन