Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आजतक चैनल का पत्रकार बनकर नकली नोट सप्लाई करने वाले गिरफ्तार

हापुड़ से खबर है कि आजतक न्यूज चैनल का पत्रकार बन नकली नोटों की सप्लाई करने वाले दो शातिर व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के कब्जे से 100, 500, 2000, 200 के 7 लाख 70 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं.

एक लाख 42 हजार के अधबने नकली नोट सहित एक तमंचा, 18 मोबाईल, एक मोटरसाइकिल, नकली नोट बनाने में प्रयुक्त कम्प्यूटर, सीपीयू की बोर्ड, दो चैनल के फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए हैं.

ये बदमाश चुनावों में नकली नोटों का इस्तेमाल करने की फिराक में थे.

हापुड़ जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन