Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सैयद हुसैन की नई पारी ईएसपीएन क्रिकइनफ़ो के साथ

वरिष्ठ पत्रकार सैयद हुसैन ने नई पारी दुनिया की नंबर वन क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइनफ़ो के साथ शुरू की है… उन्हें यहाँ मल्टीमीडिया हिन्दी की ज़िम्मेदारी दी गई है…

जल्द ही ईएसपीएन क्रिकइनफ़ो अपनी हिन्दी वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है… सैयद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का एक जाना पहचाना चेहरा रहे हैं… वह सूर्या समाचार में पूण्य प्रसून वाजपेयी की कोर टीम में थे जहां उनपर एंकर और रिपोर्टिंग की ज़िम्मेदारी थी…

इसके अलावा उन्होंने ज़ी मीडिया, इंडिया टीवी और न्यूज़ एक्सप्रेस जैसे चैनलों में भी एंकर की भूमिका निभाई है और साथ ही स्पोर्ट्सकीड़ा हिन्दी में भी वह सीनियर प्रोड्यूसर और एंकर के पद पर रह चुके हैं…

फ़िलहाल सैयद दो सालों से ओलंपिक चैनल के साथ जुड़े हुए थे जहां वह हिन्दी कंटेंट हेड की भूमिका में थे और साथ ही जियो टीवी के लिए काफ़ी लंबे समय से वह लाइव क्रिकेट कॉमेंट्री करते रहे हैं…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Prashant Tripathi

    April 6, 2021 at 9:18 pm

    सूर्या समाचार और न्यूज़ एक्सप्रेस में सय्यद भाई के साथ काम किया है.. बेहतरीन इंसान हैं और अच्छे पत्रकार.. नए मुकाम के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन