Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सबा, वर्षानी, फिलिप, ध्रुव सुबोध, राजीव कृष्‍ण और सैय्यद सलमान के बारे में सूचनाएं

अंग्रेजी पत्रिका आउटलुक में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार सबा नकवी ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. वे वहां बतौर पॉलिटिकल एडिटर कार्यरत थीं. अपने इस्तीफे के बारे में उन्होंने एक ट्वीट किया है. चर्चा है कि वे जल्द ही दिल्ली में एक बड़े अंग्रेजा अखबार के साथ जुड़ेंगी.  सबा की दो किताबें ‘In Good Faith’ और ‘Capital Conquest’ प्रकाशित हो चुकी हैं.

वर्षानी पिल्‍लई अब मेल एंड गार्जियन की नई एडिटर-इन-चीफ होंगी. अखबार से जुड़े फिलिप डे वेट अब कार्यवाहक डिप्‍टी एडिटर होंगे. इन पदों पर घोषणा उस समय की गई है, जब अखबार के एडिटर-इन-चीफ क्रिस रोपर, एडिटर एंजेला क्विंतल और डिप्‍टी एडिटर मोशोशा मोनेर अखबार को छोड़ चुके हैं.

टीवी18 ने ध्रुव सुबोध काजी और राजीव कृष्‍ण लूथरा को स्‍वतंत्र निदेशक के रूप में कंपनी का एडिशनल डायरेक्‍टर नियुक्‍त किया है. पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट काजी वर्ष 2004 से 2010 तक बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स के डायरेक्‍टर रह चुके हैं. राजीव कृष्‍ण, लूथरा एंड लूथरा लॉ ऑफिस के संस्‍थापक और मैनेजिंग पार्टनर हैं और वह कारपोरेट, टैक्‍स और सिविल लॉ के मामलों में तीन दशक से ज्‍यादा समय से सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं.

मुंबई के पत्रकार सैय्यद सलमान ने सहारा समय और लेमन न्यूज़ छोड़ने के बाद अपना एक न्यूज़ पोर्टल CitizenAlert.in शुरू किया है. सैयद सलमान के साथ स्वतंत्र फिल्म लेखक जावेद अहमद भी जुड़ गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन