Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार ने हवारा की बात छेड़ी तो जेल में बंद आतंकी ने कर दिया हमला

पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजेआणा ने जेल में मिलने आए एक वरिष्ठ पत्रकार को बुरी तरह पीट दिया। घटना पटियाला की है। पीड़ित पत्रकार का नाम कंवर संधू बताय जा रहा है। बताया जा रहा है कि संधू को राजोआना तक जाने के लिए आज्ञा देने वाले जेल अधिकारी जगमेल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरी घटना के समय पिंकी कैट भी जेल में ही मौजूद था। पिंकी के सुमेध सैनी के बारे में खुलासों पर पत्रकार संधू काफी देर से उसके साथ डिबेट भी सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।

शनिवार को राजोआना से मुलाकात करने के लिए उसके जीजा बलजीत सिंह व अन्य पारिवारिक मेंबर आए हुए थे। राजोआना से मुलाकात के लिए कंवर संधू भी जेल में सुपरिंटेंडेंट के कमरे में तय समय पर पहुंचे। वहीं पास के एक कमरे में पिंकी भी बैठा था। बताया जा रहा है कि जब राजोआना को उसके परिजन जेल सुपरिंटेंडेंट के कमरे में मिले, तो सहायक सुपरिंटेंडेंट जगमेल सिंह को पूछकर पत्रकार कंवर संधू भी राजोआना के पास चले गए।

संधू ने जैसे ही राजोआना के सामने जाकर जगतार सिंह हवारा की बात छेड़ी, तो राजोआना ने संधू से मारपीट की। इस दौरान कंवर संधू की पगड़ी उतर गई और मुंह से खून भी आ गया। घटना के बाद संधू बाहर आ गए और तब से उनके बारे में कोई सूचना नहीं है कि वह कहां हैं। उधर पिंकी कैट का कहना है कि वह इस घटना के समय जेल में ही मौजूद था, लेकिन अपने किसी काम गया हुआ था। उसको मारपीट की आवाज ही सुनाई दी है।

आतंकी बलवंत सिंह राजोआणा की बहन कमलदीप ने शनिवार को राजाओणा को पत्रकार के बीच इंटरव्यू के लिए होने वाली मुलाकात के बारे में फेसबुक पर की गई अपनी पोस्ट में जानकारी दी थी। जेल परिसर के भीतर आतंकवादी द्वारा पत्रकार पर हमले को लेकर मामले की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि बलवंत सिंह को पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में एक अगस्त 2007 में फांसी की सजा सुनाई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन