Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शुभ चटर्जी, संतोष, दीपक, फूलचंद, संजीव, केशव, रीतेश के बारे में सूचनाएं

नेटवर्क18 ने विशेष प्रोजेक्ट्स के ग्रुप एडिटर का ज़िम्मा शुभ चटर्जी सौंपा. सात साल की अवधि के बाद नेटवर्क18 में यह उनका दूसरा कार्यकाल है. वे इससे पहले टाइम्स नेटवर्क में वरिष्ठ एडिटर और विशेष प्रोजेक्ट्स के राष्ट्रीय प्रमुख थे.

साधना न्यूज़ चैनल में पिछले पांच सालों से कार्यरत संतोष सिंह ने साधना न्यूज़ से इस्तीफ़ा दे दिया है. बताया जा रहा है कि संतोष ने एक बड़े मीडिया संस्थान में अच्छे पद पैकेज पर गए हैं. संतोष सिंह साधना न्यूज़ चैनल में S.I.T. रिपोर्टर से लेकर आउटपुट हेड तक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. गौरतलब है कि लोक सभा टेलीविज़न से इलेक्ट्रानिक मीडिया में करियर शुरू करने वाले संतोष सिंह 2014 में “दिल्ली यूथ जर्नालिस्ट अवार्ड” से भी सम्मानित हो चुके हैं.

 

आई-नेक्स्ट गोरखपुर में कार्यरत सब एडिटर दीपक वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. दीपक नवभारत टाइम्स दिल्ली जा रहे हैं.

राजस्थान के धौलपुर से सूचना है कि नीरज नरवार ने ईटीवी राजस्थान ज्वाइन कर लिया है. वे पिछले छह साल तक सहारा समय और इंडिया न्यूज में बतौर स्टिंगर धौलपुर में कार्यरत रहे. अब नई पारी की शुरुआत राजस्थान के ई टीवी न्यूज चैनल के साथ की है.

प्रो.फूलचंद जैन प्रेमी को जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय, लाडनूं (राज.) ने एमरेट्स प्रोफ़ेसर के पद पर नियुक्त किया गया है. फूलचंद जैन सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के जैनदर्शन विभाग के पूर्व प्रोफेसर एवं अध्यक्ष रह चुके हैं. वर्तमान में भोगीलाल लहेरचंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडोलोजी, दिल्ली के निदेशक (शैक्षिक) हैं.

समस्तीपुर जिले में दैनिक हिन्दुस्तान अखबार के सेकेंड मैन कहलाने वाले संजीव सावर्ण, केशव कुमार, रीतेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. संजीव सावर्ण ने अभी किसी अखबार का दामन नहीं थामा है. केशव कुमार एवं रीतेश कुमार ने दैनिक भास्कर ज्वाइन किया है. बताया जा रहा है कि बाद में रीतेश कुमार ने दैनिक भास्कर को भी छोड़ दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन