Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार इंज़माम वहिदी वन इंडिया हिन्दी में बने सीनियर रिपोर्टर

नई दिल्ली: पत्रकार इंज़माम वहिदी ने वन इंडिया हिंदी में एंट्री की है। पंजाब के लिए बतौर सीनियर रिपोर्टर उन्होंने वन इंडिया हिंदी का दामन थामा है।

इंज़माम वहीदी ने करियर की शुरुआत ओखला नई दिल्ली से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक अख़बार अमन न्यूज़ से की थी। उस वक़्त वो पढ़ाई ही कर रहे थे।

पढ़ते पढ़ते ही उनका चयन ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क में हो गया था। उसके बाद उन्होंने वहां अपनी सेवा दी।

कुछ सालों के बाद उनका तबादला ईटीवी हरियाणा/हिमाचल के रीजनल दफ़्तर चंडीगढ़ कर दिया गया। वहां उन्होंने क़रीब 2 साल अपनी सेवाएं दीं और फिर नेटवर्क को अलविदा कह दिया।

फिर ख़ास ख़बर पोर्टल के साथ पारी की शुरुआत की। लगभग 6 महीने काम किया कि उन्हें दोबारा न्यूज़ 18 से ऑफर आ गया। उन्होंने फिर से न्यूज़ 18 जॉइन कर लिया ।

क़रीब डेढ़ साल तक न्यूज़18 में सेवा देने के बाद उन्होंने नेटवर्क 18 को भी अलविदा कह दिया। क़रीब 2 साल मीडिया से दूर रहने के बाद दोबारा से उन्होंने मीडिया जगत में धमाकेदार वापसी की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन