Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बुद्ध का नाम आते ही हिंसा, हत्या, खून का भाव उपजे तो उनकी सारी मूर्तियाँ घर से बाहर फेंक दूँगा : उदय प्रकाश

सत्येंद्र पीएस-

गौतम बुद्ध के बारे में एक दिलचस्प बात उदय प्रकाश जी ने कही थी। उनके पूरे मकान में जगह जगह बुद्ध लगे हैं। उस समय म्यामार में हत्याओं का दौर चल रहा था। बुद्ध की प्रशंसा में चर्चा आई तो मैंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि म्यामार वाले बुद्ध?

उन्होंने गम्भीर होकर कहा कि बुद्ध को देखकर मेरे अंदर शांति, करुणा, प्रेम, दया, दूसरों के प्रति सम्मान का भाव उपजता है। अगर उनकी मूर्ति और उनके नाम आते ही खून ही खून और हिंसा, हत्या का भाव उपजे तो बुद्ध की सारी मूर्तियां मैं अपने घर से उठाकर सड़क पर फेंक दूंगा।

अब पता नहीं कैसे लोग बुद्ध के फालोवर और नफरती एक साथ हो जाते हैं! मैं नफरत से भरे हुए अम्बेडकराइट बौद्धों की बात कर रहा हूँ। वह खुद को बुद्धिस्ट भी बताने की कवायद करते हैं और खून के एक एक बूंद में कई कई टन जहर भरे हुए हैं।

यह बिल्कुल वैसी ही बुद्ध की छवि बनाई जा रही है जैसे आरएसएस ने राम की बना दी है। राम अब तीर तुड़ीर लिए डराते हैं। कबीर के राम, रैदास के राम से लेकर जीतन राम मांझी और जगजीवन राम के राम खतम हो चुके हैं।

अब कोई समूह में जय श्री राम कहता है तो ऐसा लगता है कि कहीं दंगा करने जा रहा है। राम राम ताऊ, राम राम भाई, राम नाम सत्य है, वाले राम खत्म हो चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन