Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

आजमगढ़ में पत्रकारों और अफसर के बीच ‘संवाद’ से कई मुद्दे सुलझने के आसार बने

आजमगढ़ : नगर के रैदोपुर स्थित जर्नलिस्ट क्लब के कार्यालय में शासन द्वारा नियुक्त आजमगढ़ के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव समाज कल्याण के. रविन्द्र नायक ने मीडिया और सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ आजमगढ़ की धरातलीय समस्याओं और उनके निदान पर व्यापक स्तर पर संवाद किया. नोडल अधिकारी ने इस अदभुत ‘संवाद’ कार्यक्रम को सार्थक और सफल बताते हुए इस संवाद को आगे भी इसी तरह ‘जर्नलिस्ट क्लब’ को चलाते रहने का आह्वान किया.

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला, उपजिलाधिकारी- सदर, के साथ जनपद के विभिन्न समाचार माध्यमों के प्रतिनिधि, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता रंगकर्म और संस्कृति कर्मी भी उपस्थित थे.

कार्यक्रम की शुरुआत जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष पं० आशुतोष द्विवेदी ने संवाद-कार्यक्रम में नोडल अधिकारी से प्रेस-प्रतिनिधियों का परिचय कराते हुए किया.

जर्नलिस्ट क्लब के उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने नोडल अधिकारी के० रविन्द्र नायक के जीवन सफर और सेवा क्षेत्र का परिचय कराया.

संवाद-कार्यक्रम का संचालन करते हुए जर्नलिस्ट क्लब के संयोजक डा० अरविंद सिंह ने सबसे पहले जनपद की समस्याओं को विस्तार से रखने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को बुलाया. वरिष्ठ पत्रकार खुर्रम आलम नोमानी ने जनपद की समाज कल्याण से जुड़ी समस्याओं को उठाया. पत्रकार सचिन श्रीवास्तव ने नगर की सड़कों की दुर्दशा पर सवाल उठाया. रत्न प्रकाश त्रिपाठी ने विद्यालयों में निर्धन बच्चों की शुल्क न जमा करने की स्थिति में शोषण के शिकार बच्चों और अभिभावकों की समस्याओं को उठाया, जिसे उन्होंने जिलाधिकारी को इस तरह के प्रकरण पर विद्यालय और अभिभावकों के बीच बैठक में निपटाने की बात कही.

वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सिंह ने आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना और अब तक कुलपति की नियुक्ति नही होने का मुद्दा उठाया, जिस पर उन्होंने इस पर गंभीरता से निराकरण करने और बहुत जल्द वीसी नियुक्त कराने का आश्वासन दिया.

वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट एसके दत्ता ने स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ कर्मियों की अभी तक नियुक्ति नहीं होने का मुद्दा उठाया. जबकि इस निमित्त विभाग में फंड पिछले सात महिने से आ चुका है. जिस पर उन्होंने सीएमओ से बात कर निराकरण कराने की बात कही.

रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने कला भवन के अनियोजित और बेतरीब निर्माण की समस्या को बड़े गंभीरता से उठाया, जिसे उन्होंने निवारण का आश्वासन दिया. सामाजिक कार्यकर्ता विवेक पांडेय ने पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ पीजीआई चक्रपानपुर के आवागमन और सड़क की दुर्दशा पर मुद्दा उठाया. राजनीतिक क्षेत्र से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने संवैधानिक रूप से चुने जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रशासन की उपेक्षा और संवादहीनता की समस्या को गंभीरता से उठाया जिसको नोडल अधिकारी ने गंभीरता लेते हुए जिलाधिकारी से वार्ता करने का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर जर्नलिस्ट क्लब के संयोजक डा० अरविंद सिंह ने आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर एक ‘पत्रकार भवन’ के निर्माण का मुद्दा उठाया और इसी क्रम में जर्नलिस्ट क्लब के बैनर तले एक मांगपत्र आशुतोष द्विवेदी, रामसिंह गुड़डू
खुर्रम आलम नोमानी, राजेशचन्द्र मिश्र, महेंद्र सिंह आदि लोगों ने दिया. इसी अवसर जहानगंज टाउन एरिया से संबंधित एक मांगपत्र- ‘जहानागंज टाउन एरिया विकास संघर्ष समिति’ के अध्यक्ष अरविंद सिंह और सचिव रमन सिंह ने दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन