Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महेश जांगिड़ सर्वसम्मति से बने पत्रकार संघ बहरोड के अध्यक्ष

बधाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब… बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर दे रहे हैं बधाई… राठ क्षेत्र के इतिहास में पहली बार पत्रकारों को दी जा रही है विशेष बधाई…

बहरोड : कस्बे के होटल आदित्य रेजीडेंसी मे पत्रकार संघ बहरोड की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार अनिल शर्मा ने की। इसमें राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ पत्रकार होशियार यादव, दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक यादव, राजस्थान पत्रिका के ब्यूरो चीफ बहरोड के सतपाल यादव, दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार एस एस धामा, जन टीवी के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह चरखीया, एवन टीवी के वरिष्ठ पत्रकार देशराज यादव को संरक्षक बनाया गया तथा महेश जांगिड़ को सर्व समिति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

इस दौरान महेश जांगिड़ ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए और कलम की रक्षा के लिए हमेशा पूरा संगठन एक होकर काम करेगा। जांगिड़ ने अपनी कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जिसमें मनीष सोनी राजस्थान पत्रिका व चरण सिंह चौधरी न्यूज़ फ्लेक्स को उपाध्यक्ष, दैनिक नवज्योति के राजकुमार यादव को महासचिव, संदीप भारद्वाज डीपीके न्यूज व मनोज यादव आप तक न्यूज़ को सचिव, प्रदीप यादव को महामंत्री, रिप्लेस यादव को कोषाध्यक्ष व प्रवीण यादव पंजाब केसरी को मीडिया संयोजक बनाया गया। साथ ही वीपी मीणा ,अनिल कुमार, हवा सिंह चौधरी, ब्रजमोहन शर्मा, संजय बागड़ी सदस्य का पद दिया गया।

महेश जांगिड़ को अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही बहरोड़ विधायक बलजीत यादव, नगर पालिका चेयरमैन सीताराम यादव, कृषि उपज मंडी सदस्य खैरथल अजीत सिंह ठेकेदार , अभियान लाइब्रेरी के चेयरमैन नवल किशोर यादव, पंचायत समिति वार्ड नंबर 14 के हेमंत कुमार, बहरोड़ व्यापार महासंघ के अध्यक्ष छत्रपाल गुप्ता, जांगिड़ समाज के अध्यक्ष रामपाल सिंह जांगिड़ सहित एक दर्जन से ज्यादा शहर के प्रमुख गणमान्य लोगों ने मुख्य रोड पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर पूरी कार्यकारिणी को बधाइयां दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन