Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बलिया की इस महिला ने ससुराल में किए जा रहे अत्याचार और अपनी प्राण रक्षा के लिए महिला आयोग को पत्र भेजा

सेवा में,

उ. प्र. राज्य महिला आयोग

अध्यक्ष, श्रीमती विमला बाथम जी

विषय – ससुराल पक्ष द्वारा घरेलू हिंसा, जला कर मारने की कोशिश, दहेज उत्पीड़न, मानसिक और शारीरीक प्रताड़ना तथा भ्रूण हत्या के संबंध में

महाशया,

मैं रूबी सिंह ग्राम-अड़रा (घोड़ाहरा), पोस्ट- जनारी, थाना (दुबहर) जिला बलिया निवासी स्वर्गीय ह्रदयानंद सिंह के छोटे पुत्र उमेश सिंह की पत्नी हूं। महोदय मेरे ससुराल में दहेज के लिए मुझे हर रोज प्रताड़ित किया जाता है। मेरे जेठ सुरेश सिंह पत्नी निर्मला देवी दिनेश सिंह पत्नी सुनिता सिंह विजय सिंह पत्नी बिंदू पवन सिंह पत्नी प्रतिमा सिंह, ननद सुनीता सिंह पति राजेश सिंह मिलकर मुझे जान से मारने की कोशिश करते हैं। एक बात तो मुझे जला कर मारने की भी कोशिश इन लोगों के द्वारा की गई थी। दहेज के लिए आए दिन मुझे प्रताड़ित करते रहते हैं। इतना ही नहीं बेटे की चाह में सुनीता और दिनेश ने कई बार मेरा गर्भपात भी जबरन करवाया है।

महोदय मेरे मायके सें मिले सारे गहने ननद सुनीता के साथ मिलकर इन सभी लोगों ने हड़प लिया। मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया और मेरे घर में ताला लगाकर सुरेश सिंह और उनकी पत्नी निर्मला देवी जो कि नोएडा के सेक्टर 72 के सर्फाबाद स्थित खान अस्पताल के समीप रह रहे हैं, चाबी उन्हीं के पास है। मैं कई बार उनके घर गई और बहुत मिन्नतें करने के बावजूद उन्होंने चाबी नहीं दिया। दिनेश और उनकी पत्नी सुनीता और ननद सुनीता अपने पति राजेश सिंह के साथ मिलकर मेरे पति की दूसरी शादी दहेज के लिए करवाना चाहते हैं। उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया है।

अब मैं दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हूं। ये लोग मेरे पति को फिर से शादी के लिए मजबूर कर रहे हैं। मैंने गुजरात जा कर उन्हें समझाने की कोशिश भी की है। लेकिन मेरे जेठ-जेठानी और ननद उनके पति राजेश सिंह ऐसा नहीं करने दे रहे हैं। इनकी छोटी चाची बच्चा सिंह की पत्नी शारदा देवी भी इनका साथ दे रही हैं।

यह सभी लोग मिलकर मेरे पति की दूसरी शादी करवाना चाहते हैं। महोदय मैं जब भी किसी समारोह में अपने ससुराल जाती हूं। सभी लोग मिलकर मारपीट करते हैं और मेरे पति समाज के डर से चुप रहते हैं क्योंकि यह लोग बड़े हैं। लेकिन महाशय मुझे अब न्याय चाहिए।

अत: महाशया से विनम्र निवेदन है कि सुरेश सिंह पत्नी निर्मला देवी, दिनेश सिंह पत्नी सुनिता सिंह, विजय सिंह पत्नी बिंदू सिंह, पवन सिंह पत्नी प्रतिमा सिंह, सुनीता सिंह पति राजेश सिंह से मुझे न्याय दिलाने की कृपा करेंगे। महाशय मैंने अपने गांव में ग्राम प्रधान से बात कर 5 सितंबर को पंचायत बुलाई थी लेकिन किसी ने भी मेरी नहीं सुनी। अत: आपसे अनुरोध है कि इस मामले पर गौर करने की कृपा करें।

आपकी आभारी

रूबी सिंह पति उमेश सिंह

ग्राम-अड़रा (घोड़ाहरा)

पोस्ट- जनाड़ी

थाना दुबहर, जिला बलिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन