Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शैलेन्द्र दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी व पुनीत खंडेलिया ला रहे हैं ‘बिफोरप्रिंट डॉट इन’

हम लोगों के अत्यंत प्रिय कवि वीरेन डंगवाल का निधन बीते साल 28 सितम्बर को हो गया. उनकी लम्बी बीमारी के बावजूद अभी हिन्दी जगत इस दुखद स्थिति के लिए तैयार न था. एक साथ साहित्य, पत्रकारिता, सांस्कृतिक संगठन और जनांदोलनों में सक्रिय कई पीढ़ियों के बीच वीरेन जी की अद्भुत लोकप्रियता का कारण उनका खुला व्यक्तित्व था. साथ ही कहीं गहरे छिपा हुआ गहरा सामाजिक दायित्त्वबोध उनके व्यक्तित्त्व को अपने समकालीनो में अलग पहचान देता है . एक साथ कई पीढ़ियों से उनका जीवंत संवाद था. एक गहरी राजनीतिक प्रतिबद्धता को अपनी अनगढ़ किन्तु लययुक्त रचनाशीलता में साधने में उन्हें महारत थी.

पुनीत, राजेंद्र और शैलेंद्र

जमाना ऑनलाइन पोर्टल का है और जब प्रिंट मीडिया के दिग्गज डिजिटल मीडिया में कदम रखेंगे, तो कुछ अलग होना लाजिमी है। बिहार की पत्रकारिता के तीन दिग्गज मिलकर डिजिटल मीडिया में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। बिफोरप्रिन्ट डॉट इन www.beforeprint.in नाम से शुरू हुए इस न्यूज पोर्टल की अभी विधिवत शुरुआत होनी बाकी है, पर अभी से ही कई ब्रेकिंग खबर देकर यह चर्चा में आ गयी है।

बिहार के 38 जिलों से न्यूज कंट्रीब्यूटर की बहाली लगभग फाइनल हो चुकी है। सीनियर्स लेवल पर भी अच्छे लोग रखे जा रहे हैं। बिफोरप्रिन्ट की नींव रखी है वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र दीक्षित ने. दैनिक जागरण बिहार, झारखंड व बंगाल के स्टेट हेड रह चुके शैलेन्द्र दीक्षित ने अपने करियर में ढेर सारे संपादक रचे। ये इससे पहले भी बिहार में एक डिजिटल प्लेटफॉर्म को लांच कर चुके हैं।

इस वेंचर के दूसरे पिलर हैं नामचीन पत्रकार राजेन्द्र तिवारी। राजेन्द्र तिवारी कई अखबारों के संपादक रह चुके हैं। हाल में ये प्रभात खबर के कॉरपोरेट एडिटर थे। राजेन्द्र तिवारी ऑनलाइन मीडिया के भी अच्छे जानकार माने जाते हैं। जम्मू कश्मीर मामले पर इनकी पकड़ के कारण ही ये हर हमेशा टीवी चैनेल की डिबेट में दिख जाते हैं।

तीसरे स्तंभ हैं पुनीत खंडेलिया। इनकी विज्ञापन की दुनिया पर अच्छी पकड़ है। अभी हाल तक ये प्रभात खबर बिहार के विज्ञापन स्टेट हेड थे। अब ये तीनों मिलकर डिजिटल मीडिया में क्रांति लाने जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन