Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महिला आईएएस अफसर ने पत्रकार का कैमरा छीन लिया

जम्मू। एक महिला आईएएस अफसर ने विरोध प्रदर्शन कर रहे एक ठेकेदार को कथित रूप से चांटा मार दिया। यही नहीं, अफसर ने वहां विरोध प्रदर्शन का समाचार लेने पहुंचे एक टीवी पत्रकार का कैमरा छीन लिया। जम्मू नगर निगम की आयुक्त और आईएएस अफसर मनदीप कौर ने कथित रूप से संजय कुमार को थप्पड़ मार दिया। संजय बुधवार को कौर द्वारा उनका पार्किंग ठेका गैर कानूनी तरीके से रद्द कर दिए जाने का गुरुवार को विरोध कर रहे थे। महिला अफसर ने अपने कृत्य को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बगैर उनकी अनुमति के वीडियोग्राफी की जा रही थी।

वॉट्सएप मैसेंजर पर कौर ने कहा, “ठेकेदार को विरोध प्रदर्शन के लिए नहीं मारा गया। उसे मेरा वीडियो बनाने के लिए मारा गया। उससे बार-बार कहा गया कि वह वीडियोग्राफी न करे क्योंकि मैं ड्यूटी पर हूं। किसी ने भी मीडिया को बगैर मेरी अनुमति के मेरी निजता के अधिकार को तोड़ने का हक नहीं दिया है। भले ही मैं उस दौरान ड्यूटी पर रहूं।”

ठेकेदार संजय कुमार ने आरोप लगाया कि उनका ठेका नगर निगम ने फर्जी आधार पर रद्द किया। इसके खिलाफ कोर्ट गए, जिसने उनके पक्ष में दिया है। महिला अफसर पर कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह कोर्ट का सम्मान नहीं कर रही हैं।

संजय ने बताया कि जब वह प्रदर्शन कर रहे थे तो महिला अफसर ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। जब इसे उन्होंने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो उन्होंने चांटा मार दिया। उस दौरान वहां टीवी पत्रकार किरण वर्मा मौजूद थे। महिला अफसर के निजी सुरक्षा अधिकारी ने उनसे झूमाझटकी की और उनका कैमरा छीन लिया। प्रेस क्लब जम्मू के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। महिला अफसर ने अभी तक टीवी पत्रकार का कैमरा नहीं लौटाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन