Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मीना शर्मा ईटीवी से जुड़ीं, आनंद सिंह ओपिनियन पोस्ट के हिस्से बने

ईटीवी से मिल रही जानकारी के अनुसार फोकस न्यूज में एडिटर (जेंडर) के पद पर काम करने वाली डॉ मीना शर्मा ने ईटीवी का दामन थाम लिया है. डॉ मीना शर्मा को हैदराबाद में एग्जीक्यूटिव एडिटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मीना शर्मा ग्रुप एडिटर राजेश रैना को रिपोर्ट करेंगी. गौरतलब है कि मीना शर्मा इससे पहले सहारा समय में काम कर चुकी हैं और ईटीवी में प्रसारित होने वाले महिला केन्द्रित प्रोग्राम ‘अबके बरस मोहे बिटिया ही दीजो’ की एंकरिंग भी कर चुकी हैं. इस कार्यक्रम के लिए डॉ मीना शर्मा को नारी सशक्तिकरण पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया जायेगा.

गोरखपुर के पत्रकार आनंद सिंह के बारे में सूचना है कि उन्होंने ओपिनियन पोस्ट पाक्षिक हिंदी मैग्जीन के साथ नई पारी की शुरुआत की है. वे गुवाहाटी में बैठेंगे और नार्थ इस्ट प्रभारी के रूप में काम देखेंगे. आनंद कई बड़े अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं. वे कुछ समय से महिलाओं पर केंद्रित मैग्जीन का प्रकाशन कर गोरखपुर से कर रहे थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन