Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया ने दिसम्बर से स्ट्रिंगरों को नही दिए पैसे

स्टिंगरों के परिवार में भुखमरी की नौबत

बड़े बड़े जोर शोर से रिलॉन्च किये गया न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया चैनल कुछ ही दिन में खस्ता हाल होता हुआ दिख रहा है. नवीन जिंदल ने शैलेश कुमार को लाकर चैनल आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी. लेकिन शैलश कुमार के आने बाद से चैनल के स्टिंगरों के दिसम्बर महीने से स्टोरी के पैसे नहीं दिए गए. 4 महीने होने के बाद भी पैसे नहीं मिलने के कारण स्टिंगरों के परिवार में अब भुखमरी की नौबत आ गई है.

शैलेश कुमार के आने के पूर्व स्टिंगरों को बराबर पैसे दिए जा रहे थे लेकिन उनके आने के बाद वो अपना न्यूज़ नेशन का फार्मूला यहाँ आजमा रहे हैं कि बिना पैसे दिए स्टिंगरों से काम करवाया जाये.  शैलेश कुमार ने चैनल की कमान लेते ही स्टिंगरों के स्टोरी के पैसे में कटौती कर दी. पैकेज का 1000 से 750 रु कर दिया. पैकेज और एंकर विजल बाइट का 500 रुपये कर दिए. 4 महीने होने के बाद देश भर के स्टिंगरों की सुनने वाला कोई नहीं है. एक तरफ चैनल में विनोद दुवा जैसे बड़े पत्रकार लाकर चैनल को टीआरपी दिलाने की कोशिश की जा रही है तो दूसरी तरफ बेचारे स्टिंगर अपनी स्टोरी के बकाया पैसे की राह देखते देखते थक गए हैं.

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन