Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बंदीप सिंह, नीलांजन दास, गौरंग सिन्हा, दर्पण सिंह, सुदीप मुखिया के बारे में सूचनाएं

‘इंडिया टुडे’ में क्रिएटिव एडिटर और ग्रुप फोटो एडिटर के पद पर दो वरिष्ठ मीडियाकर्मी जुड़े हैं. फोटो जर्नलिस्ट बंदीप सिंह ने ग्रुप फोटो एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है जबकि नीलांजन दास को ग्रुप के नए क्रिएटिव एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बंदीप सिंह पहले भी इस ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं. इससे पहले वह एबीपी ग्रुप की फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन में फोटो एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे. बंदीप को फोटोग्राफी क्षेत्र में चार्ल्स वैलेस ट्रस्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है. नीलांजन दास फॉर्च्यून मैगजीन, टाइम मैगजीन और ओपन मैगजीन में क्रिएटिव क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुके हैं. वह इंडिया टुडे में वर्ष 1996 में आर्ट डायरेक्टर बने थे और वहां 11 साल रहे.

बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाऊ’ में गौरंग सिन्हा ने बतौर करेस्पांडेंट ज्वाइन किया है. वे अभी तक ब्लूमबर्ग टीवी में करेंस्पोंडेंट हुआ करते थे. मेल टुडे से इस्तीफा देकर दर्पण सिंह ने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ का दामन बतौर असिसटेंट एडिटर थाम लिया है. वे ‘मेल टुडे’ में एसोसिएट एडिटर थे. वे ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में भी रह चुके हैं.

एचटी के रेजिडेंट एडिटर रहे सुदीप मुखिया अब सीएनएन-आईबीएन से बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर जुड़ गए हैं. वे इसी चैनल की लान्चिंग टीम में भी रहे हैं. तब वे सीएनएन-आईबीएन में आउटपुट इंचार्ज रहे थे. मुखिया इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द फाइनेंशियल एक्सप्रेस और हिन्दुस्तान टाइम्स आदि में काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन