Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डीएम के तालिबानी फरमान से नई टिहरी के पत्रकार गुस्साए

नई टिहरी जिला मुख्यालय पर कार्यरत पत्रकारों को पूर्व में आंवटित आवासों को खाली करने के जिला अधिकारी ज्योति निरज खेरवाल के तालिबानी फरमान के खिलाफ जिला मुख्यालय के पत्रकारो ने प्रेस क्लब नई टिहरी में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें जिला अधिकारी द्वारा दिये गये आवास खाली करने के नोटिस पर विरोध जताया गया। बैठक में जिला अधिकारी के तालिबानी बयान के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई।

पत्रकारों ने दो मई को बेमियादी आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि टिहरी बांध परियोजना के निर्माण के फलस्वरूप नई टिहरी शहर को विस्थापितों / प्रभापितों के लिए बसाया गया था। पूर्व जिला अधिकारी / पुनर्वास निदेशक ने कोआर्डिनेशन की बैठक के निर्देश के अनुसार नई टिहरी के पत्रकारों को आवास अवंटित किये। इसका पत्रकारों द्वारा पुनर्वास विभाग को भुगतान भी किया गया है। लेकिन वर्तमान जिला अधिकारी ने पत्रकारों को आवास खाली करने के नोटिस जारी कर दिये हैं जिसका प्रेस क्लब नई टिहरी ने जिला अधिकारी टिहरी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को दो सूत्री मांग का ज्ञापन प्रेषित किया। पत्रकारों ने कहा कि दो मई से पूर्व जिला प्रशासन ने निर्गत किए नोटिस वापस नहीं लिए तो टिहरी के पत्रकार जिला अधिकारी के खिलाफ आंदोलन करेंगे जिसकी जिमेदारी जिला प्रशासन की होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन