Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जबलपुर के इस खतरनाक संपादक की भाषा सुनिए!

जबलपुर दैनिक भास्कर टीवी स्टार के संपादक गंगा पाठक के दो ऑडियो भड़ास के पास आए है. इसमें एक व्यक्ति को वह अपने निजी फायदे को लेकर डरा धमका रहा है. वह कह रहा है कि अखबार में तेरी फोटो छाप दूंगा और कहां है तू, आ जाओ नीचे, फाड़ कर रख दूंगा.

यह संपादक की भाषा है.

इसी प्रकार इसके यहां शंकर विश्वकर्मा फोटोजर्नलिस्ट हैं. इनको भी एक निजी कार्य न करने के कारण प्रताड़ित किया गया जिसके बाद ये भी गुस्से में आ गए. बाद में प्रताड़ना से परेशान फोटो जर्नलिस्ट ने सुसाइड की धमकी दे दी.

दैनिक भास्कर के मालिक कैलाश अग्रवाल अपने संपादक गंगा पाठक की हर बात मानते हैं, इसके अलावा वह किसी की भी बात नहीं सुनते हैं, इसीलिए गंगा पाठक कई लोगों को नौकरी से निकलवा चुका है.

जबलपुर दैनिक भास्कर संस्करण का संपादक गंगा पाठक जमीन के खरीद फरोख्त के धंधे में भी लिप्त रहता है. गंगा पाठक के पास करोड़ों की संपत्ति है. इन तमाम बातों की जानकारी होने के बाद भी गंगा पाठक को दैनिक भास्कर में पूजा जा रहा है. साथी पत्रकार ने सुसाइड लेटर के माध्यम से अपनी पीड़ा बताते हुए लोगों से आग्रह भी किया था कि उचित कार्यवाही की जाए, परंतु पत्र का न तो प्रशासन ने संज्ञान लिया और न संस्थान ने.

आडियो सुनने के लिए क्लिक करें- Ganga Pathak Audio

आडियो डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- Ganga_pathak_audio_Download

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. Jharkhand working journalists union

    July 17, 2022 at 2:32 pm

    गजब, यह संपादक तो अवार्ड कैटेगरी का लग रहा है.
    दूसरे आॉडियो में संपादक की घिघघी बंधी जान पड़ती है.

  2. R K SHARMA

    July 18, 2022 at 9:41 pm

    नंगा पाठक है ये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन