Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में जंगलराज : लाख रुपये न देने पर पुलिस वालों ने पीटकर मार डाला और लाश हवालात में टांग दिया

यूपी की संभल पुलिस का बर्बर चेहरा… युवक की हवालात में मौत… परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप… हवालात के शौचालय में फाँसी पर झूलता मिला युवक का शव… पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी समेत सात पुलिस कर्मियो को किया निलंबित… मजिस्ट्रेटी जाँच के दिए आदेश… परिजनों ने काटा हंगामा…. भारी पुलिस बल मौके पर तैनात… कई थानों की पुलिस को बुलाया गया…  

यूपी की संभल पुलिस का बर्बर चेहरा… युवक की हवालात में मौत… परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप… हवालात के शौचालय में फाँसी पर झूलता मिला युवक का शव… पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी समेत सात पुलिस कर्मियो को किया निलंबित… मजिस्ट्रेटी जाँच के दिए आदेश… परिजनों ने काटा हंगामा…. भारी पुलिस बल मौके पर तैनात… कई थानों की पुलिस को बुलाया गया…  

संभल की थाना धनारी पुलिस पर एक युवक की हत्या का आरोप लगा है. 11 अप्रैल को धनारी थाने में एक किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था. पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था. चार लोगो में एक राम नरेश यादव भी शामिल था. राम नरेश जनपद अलीगढ़ का रहने वाला था. इसी कड़ी में देर रात धनारी पुलिस ने अलीगढ़ के थाना गंगोइ के ग्राम रतलोइ में दबिश दी. मौके से पुलिस को युवती तो बरामद हुई नहीं पर पुलिस राम नरेश को गिरफ्तार कर लाई.

युवक को थाने पर लाकर पूछताछ की. पुलिस का कहना है जब हमने हवालात में देखा तो युवक दिखाई नहीं दे रहा था. जब हमने अंदर जा कर देखा तो युवक हवालात के शौचालय में फाँसी के फंदे पर लटका हुआ था. दूसरी ओर मृतक राम नरेश के परिजनों का कहना है कि इन्होंने ही राम नरेश की हत्या की है. परिजनों का कहना है कि इन्होंने एक आरोपी को एक लाख रुपये लेकर छोड़ दिया था और हमसे भी एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे. एक लाख रुपय नहीं देने पर इन्होंने हमारे भाई की हत्या कर उसको फाँसी का रूप दे दिया.

वहीं शाम होते होते मामले को शांत करने के लिए एसपी सम्भल अतुल सक्सेना ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ब्रजेश यादव समेत सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया. साथ ही पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश भी दे दिए हैं. वहीं इस घटना को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश का जंगलराज सुर्खियों में है. शव का पंचनाम भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. नीचे दिए गए वीडियोज में परिजनों और एसपी संभल के बाइट के साथ साथ पूरे मामले को समझने के लिए पर्याप्त विजुअल हैं.

https://youtu.be/cI_zfgIGpl8

https://youtu.be/dwqpqK-qpRc

https://youtu.be/qMg2FLkbv-4

https://youtu.be/JkP6HE-1gp0

https://youtu.be/vpxdjsrHrR0

संभल से मोहम्मद सद्दाम की रिपोर्ट. संपर्क : 9997331892 और 9528571125

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन