Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पासवान के प्रेस कांफ्रेंस में भाजपाइयों की मनबढ़ई, मीडियाकर्मी भड़के

रायबरेली। केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राम बिलास पासवान आये तो थे रायबरेली में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलने लेकिन यहां आयोजित एक प्रेसवार्ता में पासवान के बंधक बन जाने की स्थिति हो गई। कारण था मीडियाकर्मियों के साथ हुई बदसलूकी। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की आईटीई गेस्ट हाउस में एक प्रेसवार्ता हुई। राज्य में आगामी चुनाव को लेकर टिकट की चाह लिये बीजेपी नेता व उनके कार्यकर्ता सबसे आगे की कुर्सियां रोक कर बैठ गये। ऐसे में प्रेसवार्ता  बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग का रूप ले गई।

प्रेसवार्ता को कवरेज करने के लिये जैसे ही मीडियकर्मी पहुंचे उन्हें बैठने तक की जगह नहीं मिली। कुछ पत्रकारों को तो अंदर भी आने नहीं दिया गया। जब बीजेपी कार्यकर्ताओं को कुर्सियों से हटने के लिये कहा गया तो भी वे टस से मस नहीं हुये। ऐसे में मीडियकर्मी नाराज हो गये और प्रेसवार्ता का बहिष्कार करते हुये बाहर आ गये। प्रेसवार्ता खटाई में पड़ते देख मंत्री पासवान भी मौके से जाने लगे तो उन्हें बाहर खड़े मीडियाकर्मियों ने घेर लिया और विरोध करने लगे।

मामला बढ़ता देख मंत्री जी अपनी गाड़ी से उतरे व वापिस गेस्ट हाउस में जाकर बैठ गये। इस दौरान उनके साथ बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे। ऐसे में मीडियाकर्मियों के विरोध के कारण पासवान गेस्ट हाउस में ही बंधक बन कर रह गये । लगभग 20 मिनट अंदर रहने के बाद जब मामला कुछ शांत हुआ तो पासवान फटाफट अपने काफिले के साथ मौके से खिसक लिये। ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने साथ-साथ मंत्री जी की भी किरकिरी करवा दी।

रायबरेली से रवींद्र सिंह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन