सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह वरिष्ठ पत्रकार वीरेश पांडेय को मंच पर बुलाकर सबसे बढ़िया वाली माला पहनवा रहे हैं और इसके पीछे का प्रसंग भी बता रहे हैं। सारा कुछ विस्तार से नीचे दिए गए वीडियो में है।
टीवी की दुनिया में लगभग पिछले छब्बीस साल से अपनी जड़ें जमाए रखने वाले वीरेश पांडेय दिल्ली के जामिया मिलिया से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद इंडिया टीवी के संस्थापक सदस्य रहे। यहां इन्होंने रजत शर्मा जी के नेतृत्व में लोकसभा-राज्यसभा, पीएमओ, गृह मंत्रालय और कांग्रेस-बीजेपी जैसी राष्ट्रीय पार्टियों की रिपोर्टिंग की।
उसके बाद सहारा समय में राजनीतिक संपादक बनकर लखनऊ चले गए, फिर न्यूज़ 24 के यूपी ब्यूरो प्रमुख के तौर पर दो साल काम किया। इसके बाद कुछ महीने समाचार प्लस में यूपी के रेज़िडेंट एडिटर रहे।
फिर सबसे उल्लेखनीय और विस्फोटक पारी इनकी रही एबीपी न्यूज़ और एबीपी गंगा के यूपी संपादक के तौर पर, जहां ये लगभग आठ साल रहे।
कुछ नया करने का जुनून और अपनी जगह बनाने के लिए बेताब वीरेश पांडेय ने पिछले साल जुलाई में ‘The Red Ink Media’ के नाम से एक नए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का स्टार्टअप शुरू किया, जिसके वे फ़ाउंडर एडिटर-इन-चीफ़ हैं। इस चैनल ने आते ही यूपी की सियासत में बृजेश सिंह, बृजभूषण शरण सिंह, अभय सिंह, धनंजय सिंह, सुशील सिंह जैसे बाहुबलियों के इंटरव्यू के साथ तहलका मचा दिया। इसके अलावा आज़म ख़ान, इक़रा हसन, प्रिया सरोज, रवि किशन, मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसी बहुत सारी प्रभावशाली शख़्सियतों का इंटरव्यू कर डाला। The Red Ink डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म एक साल के अंदर आज यूपी-उत्तर भारत का सबसे ज़्यादा चर्चित मीडिया संस्थान बन गया है, जहां राजनीति की बारीकियों को देखा, सुना और समझा जा सकता है।
वीरेश राजनैतिक दृष्टि से बहुत मज़बूत संबंधों वाले पत्रकार माने जाते हैं। सपा-बसपा-भाजपा-कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के बड़े नेताओं से इनके व्यक्तिगत संबंध किसी से छुपे नहीं हैं। पांडेय जी अपने काम को लेकर बहुत जुनूनी और बेबाक शख़्स हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और बेदाग़ छवि इनकी ताक़त है।
इनके राजनैतिक ज्ञान और सूझ-बूझ के कारण बहुत सारी राजनैतिक हस्तियां इनके संपर्क में रहती हैं। अपने संबंधों को लेकर लो प्रोफ़ाइल रहने वाले वीरेश के साथ अपने इमोशनल रिश्तों को हमेशा सख़्त और कठोर दिखने वाले बृजभूषण शरण सिंह रोक न सके और एक पब्लिक मीटिंग में सार्वजनिक तौर पर वीरेश को मंच पर बुलाकर स्वागत कर बैठे। फूल-मालाओं से उनको सम्मानित करने का कारण भी बता डाला।
दोस्ती और दुश्मनी को सलाहियत के साथ निभाने वाले बृजभूषण शरण सिंह के इस रूप को आपने पहले कभी नहीं देखा होगा…
देखें वीडियो-
https://x.com/yashbhadas/status/2123047765030875527
https://x.com/ManishPandeyLKW/status/2122916186665197694
https://x.com/ManishPDA/status/2122962756903092505
इंस्टाग्राम पर वीडियो देखें
