Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

भारत एक्सप्रेस में बिमलेंद्र राय का एक साल पूरा, बनारस ब्यूरो चीफ के रूप में संभाली थी जिम्मेदारी

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के बनारस ब्यूरो चीफ बिमलेंद्र राय ने चैनल में एक साल पूरा किया। 17 नवंबर 2025 को उन्होंने यह पदभार संभाला था।

भारत एक्सप्रेस के बनारस ब्यूरो चीफ बिमलेंद्र राय

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के बनारस ब्यूरो चीफ बिमलेंद्र राय ने चैनल में अपना एक साल पूरा कर लिया है। उन्होंने 17 नवंबर 2025 को यह पदभार ग्रहण किया था। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-

17 नवंबर 2026 | पत्रकारिता के सफर का एक यादगार दिन

आज से ठीक एक वर्ष पूर्व, 17 नवंबर 2025 को मैंने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की थी। इसी दिन मैंने भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के बनारस ब्यूरो चीफ के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया था और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई जिम्मेदारी के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी, जिसका पूर्ण योगदान आदरणीय श्री उपेंद्र राय सर, आशीष सिंह सर मंटू भैया एवं पवन सिंह सेंगर जी को जाता है। आज इस सफर का एक वर्ष पूरा हो गया है।

आप सभी के आशीर्वाद, स्नेह, सहयोग और अपने वरिष्ठों के मार्गदर्शन से इस एक वर्ष में बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर मिला। यह सफर केवल एक पद या पहचान का नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों, अनुभवों, संघर्षों और निरंतर सीखने का सफर रहा है।

आप सभी का हृदय से आभार। उम्मीद है कि आगे भी इसी विश्वास और समर्पण के साथ पत्रकारिता के अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहूंगा। एक बार पुनः आदरणीय मैनेजिंग डायरेक्टर श्री उपेंद्र राय सर एवं मेरे आदरणीय सर, बड़े भैया, मेरे हर दुख-सुख के साथी आशीष सिंह मंटू भैया को चरण स्पर्श।

सत्य | साहस | समर्पण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास