Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

मगरमच्छ के पंजे से अपने ‘सत्यवान’ पति को खींच लाई आज की ‘सावित्री’!!

विमला ने बिना डरे नदी में छलांग लगाई, डंडे से मगरमच्छ की आंख पर वार किया और लगभग 5 मिनट तक संघर्ष कर अपने पति को मगरमच्छ के मुंह से छुड़ाकर बाहर ले आई।

रमेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।

ये सच्ची कहानी यूँ है-

26 वर्षीय विमला देवी के पति रमेश मीणा चंबल नदी के किनारे पशुपालक कार्य के लिए गए थे। अचानक मगरमच्छ ने रमेश के पैर को पकड़ लिया और नदी में खींचने लगा। आसपास कोई नहीं था — बस एक पत्नी जो मौत के सामने खड़ी हो गई।

विमला ने बिना डरे नदी में छलांग लगाई, डंडे से मगरमच्छ की आंख पर वार किया और लगभग 5 मिनट तक संघर्ष कर अपने पति को मगरमच्छ के मुंह से छुड़ाकर बाहर ले आई।

विमला देवी ने कहा — “इन्हें बचाने में अगर मेरी जान भी चली जाती तो कोई बात नहीं।”

राजस्थान के करौली जिले की मंडरायल तहसील से दिल दहला देने वाली लेकिन साहस भरी कहानी की नायिका विमला देवी को सलाम! आज के ज़माने में ऐसी प्रेम और साहस की मिसालें बहुत कम मिलती हैं।

पति रमेश
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन