Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आईटीवी नेटवर्क के अखबार को महिला आयोग ने भेजा नोटिस, औरतों की छवि खराब करने का आरोप

पंचकुला – हरियाणा राज्य महिला आयोग ने आईटीवी नेटवर्क समूह के अखबार ‘आज समाज’ (अंबाला संस्करण) के पत्रकार यशवीर कादियान को एक समाचार कॉलम में महिलाओं की नकारात्मक छवि पेश करने के आरोप में स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 19 मई 2025 के उनके कॉलम को लेकर जारी किया गया है।

बताते चलें कि आईटीवी नेटवर्क समूह इंडिया न्यूज, न्यूज एक्स, जैसे नेशनल और रीजनल चैनल संचालित करने समेत प्रिंट में भी अहम दखल रखता है। उसी दखल में समूह के हिंदी अखबार आज समाज को महिला आयोग ने नोटिस भेजा है।

नोटिस के अनुसार, पत्रकार द्वारा कॉलम में महिलाओं के संबंध में “बीवी ने अलग दुकान खोल रखी है” तथा “बीवी की अलग ही कहानी है…” जैसी टिप्पणियों को अभद्र और स्त्री-विरोधी बताते हुए आयोग ने इसे Indecent Representation of Women Act, 1986 के अंतर्गत आपत्तिजनक करार दिया है।

आयोग ने कहा कि पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए ऐसी टिप्पणियाँ महिलाओं के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं। आयोग ने पत्रकार को सार्वजनिक रूप से माफी माँगने और एक सप्ताह के भीतर माफीनामा जमा करने का निर्देश दिया है।

देखें खबर और नोटिस…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन