Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आजतक के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी पत्रकार पकड़ा गया

टूंडला। पुलिस ने फिरोजाबाद जनपद के थाना पचोखरा निवासी एक फर्जी पत्रकार देवमूर्ती(28) हिरासत में लिया है। देवमूर्ती के पास से आजतक की कई फर्जी माइक आईडी मिली है। दरअसल देवमूर्ति पिछले काफी समय से टूंडला के आस-पास के स्कुलो, गैस एजेंसी तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था।

devmurti

फर्जी पत्रकार देवमूर्ती

फिरोजाबाद जनपद के आजतक के संवाददाता सुधीर शर्मा इसको रँगे हाथ पकड़ने के प्रयास में थे। इसी क्रम में आज इसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर टूंडला की दो लड़कियो के परिवारों से 15 हजार रुपये ठग लिए। जब स्थानीय अन्य पत्रकारों को इसकी भनक लगी तो टूंडला रेलवे स्टेशन के पास से इसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसके पास से फर्जी माइक आईडी, फर्जी आइडेंटिटी कार्ड, कैमरे भी बरामद किये है। पुलिस की पूछताछ में इसने स्वीकार किया है कि उसने पत्रकार बनकर ठगी की है पुलिस इसे धारा 420 में जेल भेजने की तैयारी में है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन