Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आजतक संवाददाता पर व्यापारी से लाखों रुपये हड़पने का आरोप

यूपी के संभल जिले से खबर है कि एक टीवी पत्रकार ने एक व्यापारी से चार लाख रुपये हड़प लिए. पीड़ित व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिले में टेलीविजन न्यूज चैनल की आईडी लेकर दलाली करने का बड़ा मामला संभल जनपद में सामने आया है.

खुद को आज तक चैनल का पत्रकार बताने वाले शख्स ने एक मुकदमे में कार्रवाई कराने की बात कहकर पुलिस के नाम पर मैंथा व्यापारी से चार लाख रुपये वसूल लिये. बाद में मैंथा व्यापारी को पता चला कि पत्रकार ने पैसे पुलिस को नहीं दिये बल्कि खुद हजम कर लिये तो चंदौसी कोतवाली में पैसा वसूलने वाले आजतक के पत्रकार अनूप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.

संभल के दो बड़े मैंथा व्यापरियों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. कुछ दिन पहले सऊद नाम का मैंथा व्यापारी आजतक के पत्रकार अनूप कुमार के संपर्क में आया तो अनूप कुमार ने सऊद से मामला सेटल कराने के लिए पैसा खर्च करने को कहा. सऊद का विरोधी कारोबारियों से विवाद हुआ था जिसमें उसने विरोधियों के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में अपहरण के प्रयास सहित तमाम गंभीर धाराओं में मुकदमा संख्या 133-2019 दर्ज करा दिया.

इसके बाद अनूप ने कहा कि वह इस मुकदमें में कार्रवाई करा देगा मगर इसके बदले पैसा खर्च करना पड़ेगा. आरोप है कि अनूप ने पुलिस के नाम पर सऊद से चार लाख रुपया वसूल लिया. बाद में सऊद को पता चला कि आजतक का पत्रकार अनूप उसे ठगकर रकम ले गया. पुलिस के नाम पर पैसा लिया गया मगर पुलिस को दिया नहीं गया.

सऊद ने सारा मामला पुलिस अधीक्षक संभल यमुना प्रसाद को बताया तो पुलिस अधीक्षक ने आजतक पत्रकार अनूप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिये. 22 मई को चंदौसी कोतवाली पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले आजतक के पत्रकार अनूप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

आजतक संवाददाता अनूप कुमार का पक्ष भी पढ़ें-

आजतक संवाददाता अनूप कुमार ने भेजा अपना पक्ष, कहा- मेरे पर आरोप झूठे, साजिश हो गई बेनकाब

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन