Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आजतक संवाददाता अनूप कुमार ने भेजा अपना पक्ष, कहा- मेरे पर आरोप झूठे, साजिश हो गई बेनकाब

भड़ास फॉर मीडिया पर संभल से आजतक रिपोर्टर अनूप कुमार की जो खबर का प्रसारण किया गया है, वो बिलकुल निराधार है. यह झूठ है कि मिंट व्यापारी इबने सऊद ने 22 मई को मुझ पर आरोप लगाते हुए FIR कराई है. उसी FIR के सन्दर्भ में इबने सऊद और उसके गवाह फईम व ओमवीर ने चन्दौसी कोर्ट में जाकर मेरे पक्ष में एक एक शपथ पत्र बनाकर चन्दौसी कोतवाली प्रभारी को दिया है. इसमें कहा है कि मुझ पर लगाए सारे आरोप गलत हैं. मेंथा व्यपारी इबने सऊद और उसके दोनों गवाहों ने चन्दौसी में थाना प्रभारी के सामने बयान दर्ज कराया है.

मेरे ऊपर ये झूठा मुकदमा एक पत्रकार और एक पुलिस के अधिकारी ने कराया है. आप भड़ास पर निष्पक्ष खबरें प्रसारित करते हैं. आप जानते ही हैं कि आरोप किसी पर भी लगाया जा सकता है. मुझको तो किसी बात का पता नहीं था कि मुझ पर मुकदमा होने जा रहा है या हो गया है. 22 मई को मुझ पर झूठा मुकदमा हुआ. 23 मई को मैं लोकसभा चुनाव क्षेत्र संभल की काउंटिंग कवरेज में था. 24 मई को मुझको पता चला कि मुझ पर मुकदमा हुआ है और इबने सऊद ने कराया है.

तब मैं सऊद से जाकर मिला और उसने मुझको बताया कि मुझको एक पत्रकार और पुलिस के अधिकारी ने जबरन बरगलाया और कोरे कागज़ पर मुझसे दस्तखत ले लिए, मैं आपके साथ ऐसा क्यों कराऊंगा. फिर उन्होंने और उनके गवाहों ने खुद चंदौसी कोर्ट में आकर एक शपथ पत्र तैयार कराया. फिर चन्दौसी कोतवाल के पास जाकर दिया. उन्होंने इस शपथ पत्र में कहा है कि अनूप कुमार आजतक रिपोर्टर के नाम पर जो केस दर्ज हुआ है उसको खत्म किया जाए. उन पर सारे आरोप झूठे हैं और दबाव में लगाए गए हैं.

अनूप कुमार
आजतक
संभल
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन