Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘मैं एक रिपोर्टर हूँ, सेल्समैन नहीं’ कह अभिनव ने तोड़ा चैनल से नाता

चैनल की प्रताड़ना से आजिज़ आकर हरदोई के अभिनव दिवेदी ने नेटवर्क टेन से नाता तोड़ लिया है. ग्रुप छोड़ने से पहले अभिनव ने आफिशियल ग्रुप पर चैनल को सलाह दी और अपना दर्द भी बयान किया.

अभिनव ने लिखा- ‘कुछ विशेष कारणों से नेटवर्क टेन के साथ अपनी इस पारी को विराम दे रहा हूँ इस राय के साथ कि रिपोर्टर की मेहनत को ज्यादा से ज्यादा तवज्जो देने की कोशिश करें , अपने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म्स की रीच को शून्य से कुछ आगे बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाएं और यदि रिपोर्टर को उसका मेहनताना नही दे पा रहे हैं तो ख़बरों के अतिरिक्त उससे कुछ और प्राप्त करने की अपेक्षा भी ना करें। मैं एक रिपोर्टर हूँ सेल्समैन नहीं, इस बात के साथ अपनी पारी को विराम देता हूँ , संस्थान को मेरी शुभकामनाएं.’

इस पूरे प्रकरण की सूचना अभिनव ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंने लिखा- ‘आज टाटा कर ही दिया Network10 को, मेख करे थे कतई , इतना करा दो, उतना होना है, इस समय तक कर दो आदि आदि। मेरे पापा कहते थे कि ‘आब गयी, आदर गया, नैनन गया सनेह, ये तीनों तब ही गए जब ही कहा कुछ देय’। मुझे ये तीनों बहुत प्यारे हैं , सभी को होने चाहिए… सो एक मन की बात लिखते हुए नमस्कार कर लिया हमने।

अब लौझड़ होगी और कायदे से, Khanzarsutra.com पर, वहीं मिलेंगे अब उम्मीदों के साथ, क्षमताओं के साथ …..

ज्ञात हो कि अभिनव पॉलिटिकल बीट के मंझे खिलाड़ी हैं. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबर एक्सक्लूसिव कई मर्तबा ब्रेक की है. अभी नई पारी का ऐलान अभिनव ने नहीं किया है. Khanzarsutra.com उनका अपना डिजिटल मीडिया पोर्टल है, फिलहाल उसे ही वो आगे बढ़ाएंगे, ऐसा अभी उनका कहना है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन