Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अभिषेक, पूजा, कविता, दयाशंकर और मोहित ने शुरू की नई पारी

न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया चैनल ने पटना में अभिषेक चन्द्रा को बिहार ब्यूरो प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है. अभिषेक चन्द्रा स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज), इंडिया न्यूज, न्यूज एक्स, लाइव सिटीज आदि जगहों पर काम कर चुके हैं. अभिषेक अपनी शानदार आवाज, स्पष्ट उच्चारण, पॉलिश्ड हिंदी, तीखे सवाल और राजनैतिक समझ के लिए जाने जाते हैं. दिल्ली विश्वद्यालय में पढ़े अभिषेक ने पटना फ्लाइंग क्लब से कामर्शियल पायलट लाइसेंस ले रखा है. उनके पास कई सौ घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस भी है.

पूजा मोहन पाण्डेय ने राजस्थान के चैनल आईबीए से इस्तीफा देते हुए दिल्ली में अपनी नई पारी की शुरूआत जनता टीवी के साथ की है. पूजा ने आईबीए में 2018 के विधानसभा चुनावों की सीनियर एंकर / प्रोड्यूसर / करेस्पांडेंट के पद पर रहते हुए कवरेज़ किया था. यही ज़िम्मेदारी अब जनता टीवी की तरफ से सुपुर्द की गई है.

कविता सिंह ने रिपब्लिक भारत को अलविदा कह कर न्यूज24 चैनल में एसोसिएट एडिटर बन गई हैं. वे बस ढाई महीने ही रिपब्लिक भारत में रहीं. वे पहले भी न्यूज 24 में काम कर चुकी हैं. कविता 15 साल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में हैं और कई चैनलों में सेवाएं दे चुकी हैं.

पत्रकार दयाशंकर मिश्र ने जी समूह के डिजिटल विंग के संपादक (लैंग्वेजेस) के पद से इस्तीफा देने के बाद अब नेटवर्क18 समूह से जुड़ गए हैं. यहां उन्हें एडिटर एंटरप्राइज एंड सोशल प्रोजेक्ट बनाया गया है. दयांशंकर जी समूह से पहले एनडीटीवी समूह की हिंदी वेबसाइट में संपादक थे. वे दैनिक भास्कर, अमर उजाला, राजस्थान पत्रिका आदि में भी काम कर चुके हैं.

पत्रकार मोहित ओम वशिष्ठ ने इंडिया न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे अब टीवी9 भारतवर्ष चैनल से जुड़ गए हैं. मोहित न्यूज24 में भी काम कर चुके हैं. मोहित क्राइम रिपोर्टर के बतौर काम देखेंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=MEeOXI2M2GI
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन